बीकानेर

आसमान में उड़ता मिला संदिग्ध गुब्बारा, क्षेत्र में मचा हड़कंप

क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध गुब्बारा आसमान में उड़ता देखा गया।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2017, 9:56 AM IST
Suspicious balloon
संदिग्ध गुब्बारा

खाजूवाला. क्षेत्र में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध गुब्बारा आसमान में उड़ता देखा गया। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि सुबह हवा का रूख पाक से भारत की तरफ था तो यह गुब्बारा पाकिस्तान से उड़कर आया। क्षेत्र के 21 बीडी गांव में संदिग्ध गुब्बारा आसमान में उड़ता हुआ मिला।

जिसे देखकर ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस के अधिकारी हरकत में आ गए और मामले की जांच करने के लिए मौका स्थल पर पहुंच गए।

मौके पर पुलिस उप अधीक्षक इस्माईल खां के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे खाजूवाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल ने अपनी तैनाती कर दी है। गुब्बारे पर उर्दू भाषा में रमजान करीम लिखा हुआ है। जिसके चलते ही इसकी संदिग्धता और बढ़ गई।

प्रथम दृष्टया यह गुब्बारा मौसम विभाग का होने का अनुमान लगाया जा रहा था। ज्ञात रहे कि पिछले 5-6 माह में यह तीसरी घटना है, जब आसमान में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई है। इससे पूर्व कुछ माह पहले एक गुब्बारा व पिछले माह एक संदिग्ध बाज भी आसमान में उड़ता देखा गया था।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
बीकानेर . एक बुजुर्ग और उसकी बेटी को उनका रिश्तेदार बताकर गहने पार करने वाले आरोपित का पता लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार को वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पीडि़त महिला को कैमरों की फुटेज दिखाकर वारदात करने वाले को ट्रेस करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार लाडेरा गांव के पूर्णराम और उनकी बेटी के साथ एक युवक ने यह वारदात की थी। पुलिस ने तीर्थ स्तम्भ और पीबीएम अस्पताल के आसपास के साथ ही रास्ते के कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाई है। सदर थाना पुलिस ने पीडि़त युवती को यह रिकॉर्डिंग दिखाई और आरोपित की शिनाख्त करने का प्रयास किया।

Published on: