बीकानेर

रेलगाड़ी के आगे आये ऊंट की मौत, रेल यातायात घंटो रहा प्रभावित

ट्रेन की चपेट में आने से एक ऊंट की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2018, 8:51 AM IST
death of camel
death of camel

नोखा. नोखा से सूरपुरा रेलमार्ग पर मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक ऊंट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब साढ़े बारह बजे एक ऊंट श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ऊंट ट्रेन के नीचे आने के बाद पटरियों के बीच फंस गया था।

उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रेन करीब एक घंटे खड़ी रही। वहीं नोखा रेलवे स्टेशन पर खड़ी जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन को भी एक घंटे रोका गया। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। विदित रहे कि कुछ दिनों पूर्व चरकड़ा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से दर्जनभर ऊंटों की मौत हो गई थी।

Published on: