बीकानेर

सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता

bikaner news - Debate competition in Sudarshan Girls College
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 7:04 PM IST
सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता
सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता

बीकानेर.
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की 75वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को एक अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचडी चारण और विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर संभाग के डॉ .राकेश हर्ष रहे। पुरस्कार वितरण ओटीएस के सहायक निदेशक शिशिर चतुर्वेदी, एवं उद्योगपति समाज जगदीश राठी व समाज सेविका शशि चुघ की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा ने की। हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का संचालन डॉ. संजू श्रीमाली और अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का संपत भादू ने किया। आतिथ्य उद्बोधन डॉ. इंदिरा गोस्वामी और धन्यवाद डॉ. असित गोस्वामी ने ज्ञापित किया।


अंत में वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं ।

Published on: