Deepawali - सजावटी और घरेलु सामानों की बिक्री बढ़ी ( Deepawali) ( Colorful lights ) ( decorative ) ( Deepotsav ) Colorful lights
बीकानेर. दीपावली को लेकर शहर के बाजार और दुकानें सज गए है। बाजारों में ग्राहक पहुंच रहे है और खरीदारी बढऩी शुरू हो गई है। कोरोना के कारण पिछले कई महिनों से आर्थिक मंदी से जूझ रहे दुकानदारों को अब दीपावली ( Deepawali) पर धीरे-धीरे ग्राहकी और बढऩे की उम्मीद जगी है। हालांकि बाजारों में कोरोना का असर अब भी नजर आ रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के जतन करते हुए दुकानदार और ग्राहक सामान बेचने व खरीदने में जुट गए है।
पुराने शहर के बाजारों से लेकर केईएम रोड, स्टेशन रोड, फड बाजार, तोलियासर भैंरुजी गली आदि के विभिन्न बाजार, मार्केट और मॉल में खरीदारों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। बाजारों में शहरी क्षेत्रों के ग्राहक नजर आ रहे है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की कमी नजर आ रही है।
रेडिमेड वस्त्र व सजावटी सामान अधिक पसंद
दीपावली को लेकर हालांकि विभिन्न प्रकार के सामानों की दुकानों में खरीदारों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन रेडिमेड वस्त्र और सजावटी सामानों ( decorative ) की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ नजर आ रही है। घरेलु उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार के सामानों सहित सौन्दर्य प्रसाधान सामग्री, चूडिय़ा, कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिला खरीदार अधिक पहुंच रही है।
रंग बिरंगी रोशनियां
दीपावली पर घर और मंदिर सजाने के लिए रंग बिरंगी रोशनियों ( Colorful lights ) की दर्जनों अस्थायी दुकानें सज गई है। हालांकि हर बार दीपावली पर चीन में निर्मित विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक, सजावटी सामान और रंग बिरंगी रोशनियां नजर आती है, लेकिन इस बार देश में बने इलेक्ट्रिक व सजावटी सामान अधिक बिक रहे है। चाइनीज सजावटी व इलेक्ट्रिक सामान लगभग नहीं के बराबर नजर आ रहा है।
किराणा और पूजन सामग्री की खरीदारी
दीपावली को लेकर किराणा की दुकानों और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। नियमित रसोई में काम आने वाली खाद्य सामग्रियों के साथ-साथ लोग दीपावली को लेकर भी अतिरिक्त खाद्य सामग्रिया खरीद रहे है। वहीं दीपोत्सव ( Deepotsav ) को लेकर विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्रियों की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
मिट्टी के बर्तनों की सजी दुकानें
दीपावली को लेकर शहर में कई स्थानों पर मिट्टी से बने दीपक, हटड़ी, कुलड़ आदि सामानों की दुकानें सजने के साथ बिक्री शुरू हो गई है। दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी के पूजन के दौरान मिट्टी से बनी हटड़ी, कुलड, बड़े दीपक, छोटे दीपक का घर-घर में उपयोग होता है।