बीकानेर

व्यापारी की हत्या के विरोध में कोटगेट पर प्रदर्शन, टायर जलाए

अगरबती व्यापारी की गोली मार कर हत्या के विरोध में शनिवार को बीकानेर के आमजन में आक्रोश
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2020, 2:00 PM IST
व्यापारी की हत्या के विरोध में कोटगेट पर प्रदर्शन, टायर जलाए
व्यापारी की हत्या के विरोध में कोटगेट पर प्रदर्शन, टायर जलाए

बीकानेर । अगरबती व्यापारी की गोली मार कर हत्या के विरोध में शनिवार को बीकानेर के आमजन में आक्रोश दिखा। अग्रवाल समाज सहित विभिन्न वर्ग के लोग व भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कोटगाट पर धरना लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीकानेर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है । जिसको रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो रहा है और पुलिस प्रशासन की इसी नाकामी के चलते बदमाशों के हौंसले बुलंद है । शुक्यवार रात को इन बदमाशों ने पूगल रोड पर 38 वर्षीय व्यापारी गिरिराज अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी । इससे पहले गंगाशहर में नरेन्द्र सुराणा के घर पर फायरिंग की व उनकी गाड़ी में आग लगा दी । उसी दिन शाम को भरे बाजार में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी जुगल राठी की कार पर बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए। गनीमत रही कि कार के अंदर बैठे लोग बाल-बाल गए । इन सभी वारदातों के विरोध में लोग कोटगेट पर धरने पर बैठ गए । पुलिस प्रशासन धरने पर बैठे लोगों से समझाइश कर रहा है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है । धरने पर भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत , भंवर पुरोहित , सुभाष मित्तल , मोहन सुराणा , जुगल राठी , विजय उपाध्याय व अग्रवाल समाज के लोग शामिल है । गौरतलब है कि शुक्रवार रात को हुई फायरिंग हत्याकांड में अभी तक पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है । वहीं शव मोर्चरी में रखवाया हुआ है।

Published on: