बीकानेर

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, पांच और नए मरीज आए सामने

अब तक 5442 रोगियों में डेंगू की आशंका के चलते जांच कराई गई, जिसमें से 46 की जांच पॉजिटिव आई है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2017, 11:03 AM IST
dengue mosquito

स्वाइन फ्लू और डेंगू कहर बरपा रहे हैं। आए दिन डेंगू व स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पांच नए डेंगू रोगी रिपो र्ट हुए। पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 17 मरीजों की डेंगू की आशंका के चलते जांच कराई गई, जिसमें से पांच रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल ने बताया कि

अब तक 5442 रोगियों में डेंगू की आशंका के चलते जांच कराई गई, जिसमें से 46 की जांच पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार स्वाइन फ्लू की 1583 मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें से 136 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वाइन फ्लू से अब तक आठ की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में मौसमी वार्ड में स्वाइन फ्लू के दो रोगी भर्ती हैं, जिनकी स्थिति में सुधार है।

स्वाइन फ्लू का असर बढऩे की आशंका
बदले मौसम के कारण स्वाइन फ्लू का असर और बढऩे की आशंका जताई जा रही है। पीबीएम एवं जिला अस्पताल सहित सरकारी डिस्पेंसरियों व निजी अस्पतालों में सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर अस्पताल में मेडिसिन का ओपीडी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। चिकित्सकों की मानें तो यह समय स्वाइन फ्लू के अनुकूल है। उन्होंने सर्दी-खांसी व जुकाम से पीडि़त लोगों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

इन दिनों शादी समारोह में भीड़ होती है, जिससे खांसी-जुकाम का संक्रमण तेजी से फैलता है। लोग एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं और छूते हैं। इसस वायरस दूसरे व्यक्ति में ट्रांसमिट हो जाता है। वहीं तापमान भी 20 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। यह दोनों ही वजह एच-1एन-1 वायरस के लिए अनुकूल है।

युवती को डेंगू की आशंका
तेज धारदार हथियार से गला कटने से भर्ती रिंकी चांगरा को डेंगू की आशंका जताई है। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपचंद एवं चिकित्सक डॉ. विवेक सामौर ने बताया कि युवती को दो-तीन दिन से बुखार है। प्लेटलेट्स में भी उतार-चढ़ाव आ रहा है। युवती को डेंगू की आशंका के चलते कार्ड टेस्ट कराया गया। अब बुधवार को युवती का एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा। उसके बाद ही तय हो पाएगा कि उसे डेंगू है या नहीं।

Published on: