बीकानेर

भामाशाहों के सहयोग से हुआ स्कूल का विकास

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कातर छोटी में शुक्रवार को भामाशाहों को सम्मान किया गया।
less than 1 minute read
Development of School in collaboration with Bhamashahs
भामाशाहों के सहयोग से हुआ स्कूल का विकास

जसरासर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कातर छोटी में शुक्रवार को भामाशाहों को सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य चरणसिंह घोटड़ ने बताया कि विद्यालय में भामाशाहों द्वारा विद्यालय स्टाफ की कमेटी बनाकर विकास कार्य में राशि को मुख्यमंत्री धन सहभागिता योजना के अंतर्गत 60 प्रतिशत बढ़ाकर खर्च किया। इसका लेखा जोखा रखा गया। घोटड़ ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से छात्र संख्या दोगुनी हुई। इस अवसर पर चेयरमैन जगदीश ढाका, सरपंच जेसाराम प्रजापत, जगदीश पिलानिया, रेसला तहसील अध्यक्ष मुरलीधर माचरा, श्रवणराम माचरा, गोविंदसिंह, चुनाराम आर्य, मदनलाल गोदारा आदि मंचस्थ रहे। बीएलओ श्रीराम गोदारा ने उपस्थित मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई।

दो लाख का दिया चेक
उस अवसर पर जगदीश पिलानिया ट्रेंडिंग कम्पनी इयारा ने दो लाख का चेक मुख्यमंत्री विद्यालय कोष में जमा करवाया। इससे विद्यालय का मुख्य द्वार तैयार किया जाएगा। भामाशाहों के सहयोग से स्कूल में स्मार्ट क्लास, ट्रेन लुक, वाटर कूलर, छत पर टाईल्स, किचन व शौचालय मरम्मत, ग्रीन मेट व पंखे, पौधारोपण आदि कार्य करवाए गए हैं।

Updated on:
25 Jan 2019 07:49 pm
Published on:
25 Jan 2019 07:49 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली