बीकानेर

डीएफए बीकानेर व जोधपुर यूथ क्लब विजयी

मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 8:11 PM IST
डीएफए बीकानेर व जोधपुर यूथ क्लब विजयी
डीएफए बीकानेर व जोधपुर यूथ क्लब विजयी

बीकानेर. 27 वीं राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को डीएफए बीकानेर व जोधपुर यूथ क्लब ने जीत हासिल की। दूसरे दिन के पहले संघर्षपूर्ण मैच में डीएफए बीकानेर ने डीएफए जैसलमेर को 2 -1 गोल से हराया। मैन ऑफ द मैच जैसलमेर के ओमाराम रहे। दूसरे रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में विजय फुटबॉल क्लब जयपुर और जोधपुर यूथ क्लब की टीमें निर्धारित समय तक गोल रहित बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट के जरिए हुआ। जिसमें जोधपुर की टीम ने जयपुर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच जयपुर टीम के लाम्बा रहे।

आयोजन संयोजक कालू सूरदासाणी के अनुसार मैच के मुख्य अतिथि शिवनारायण पुरोहित व नवीन पुरोहित थे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच दोपहर 2 बजे डीएफए बीकानेर व जोधपुर यूथ क्लब के बीच तथा दूसरा मैच शाम 4 बजे उदयपुर रालावत व डीएफए नोहर के बीच खेला जाएगा। आयोजन समिति सदस्य अशोक छंगाणी के अनुसार वरिष्ठ खिलाड़ी सम्मान के तहत रूप नारायण पुरोहित एवं नवीन पुरोहित का सम्मान किया गया। वरिष्ठ फुटबॉलर जमन छंगाणी ने सम्मान किया। इस दौरान राजस्थान फुटबॉल संघ जयनारायण गहलोत प्रभारी रूप में उपस्थित रहे।

Updated on:
26 Feb 2021, 8:11 PM IST
Published on: