बीकानेर

राजस्थान के इस शहर में 500 लीटर डीजल चोरी से हर दिन कमाते 25 हजार और गिरोह के सदस्यों को देते इतनी पगार भी…

बीकानेर. हाई-वे पर होटल-ढाबों के आगे खड़े होने वाले ट्रकों व ट्रेलरों से ५०० से ६०० लीटर डीजल चोरी कर गिरोह हर दिन २५ हजार रुपए कमाता। गिरोह के सदस्यों को प्रतिदिन १५०० रुपए पगार दी जाती और शेष रुपए गिरोह का सरगना खुद रखता। चोरी का डीजल गिरोह के लोग ५० रुपए लीटर में बेचते। डीजल बेचकर मिलने वाले रुपयों को अय्याशी पर खर्च करते।
2 min read
Diesel theft
राजस्थान के इस शहर में 500 लीटर डीजल चोरी से हर दिन कमाते 25 हजार और गिरोह के सदस्यों को देते इतनी पगार भी...

हाइवे पर वाहनों से डीजल चोरी प्रकरण

बीकानेर. हाई-वे पर होटल-ढाबों के आगे खड़े होने वाले ट्रकों व ट्रेलरों से 500 से 600 लीटर डीजल चोरी कर गिरोह हर दिन २५ हजार रुपए कमाता। गिरोह के सदस्यों को प्रतिदिन 1500 रुपए पगार दी जाती और शेष रुपए गिरोह का सरगना खुद रखता। चोरी का डीजल गिरोह के लोग 50 रुपए लीटर में बेचते। डीजल बेचकर मिलने वाले रुपयों को अय्याशी पर खर्च करते। यह खुलासा डीजल चोर गिरोह के सदस्य रांजे खां ने नाल पुलिस के समक्ष किया है। सीआइ ने बताया कि रांजे खा ने बताया कि गैंग का मास्टर माइंड रावतसर थाने का आदतन अपराधी मोहम्मद इदरीश है। गैंग में शामिल लोगों को प्रतिदिन 1500 रुपए पगार देता है। इन लोगों का टारगेट हर दिन 500 से 600 लीटर डीजल चोरी करना है। चोरी का डीजल यह हनुमानगढ़ जिले के नौरंगदेसर गांव निवासी एक व्यक्ति को ५० रुपए लीटर के हिसाब से बेचते हैं। हनुमानगढ़ जिले का लखुवाली निवासी इदरीश, सद्दाम उर्फ मकड़ी इस गिरोह का संचालन करता हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। आरोपित रांजे खा को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।


यहां-यहां की डीजल चोरी

बीकानेर संभाग में आरोपितों ने डीजल चोरी की १३ से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। बीकानेर के कोलायत में
सांखला फांटा, जामसर में भादू भाई होटल, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, हिसार, ऐलनाबाद, सिरसा, हरियाणा सहित अनेक जगह पर डीजल चोरी की वारदातें की। इसके अलावा रावतसर थाने में चलते ट्रक से ग्वार चोरी, नोहर से सिलेंडर चोरी, सूरतगढ़ में डीजल व अन्य चोरी का मामला दर्ज हैं।


गिरोह में शामिल एक जने को था पकड़ा
हाइवे पर पिछले कई दिनों से वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। नाल पुलिस डीजल चोरों को पकडऩे का प्रयास कर रही थी। इसी बीच रविवार रात को गांधी प्याऊ के पास ट्रक से डीजल निकालने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची और एक जीप को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जीप में १३ जरीकन डीजल से भरे हुए मिले।


दो गैंग, दो साल से कर रही काम
संभाग में हाई-वे पर वाहनों से डीजल चोरी की दो गैंग पिछले दो साल से काम कर रही है। यह पुलिस जांच में पकड़े गए आरोपितों ने खुलासा किया है। आरोपितों ने बताया कि वे गाडिय़ों से डीजल चुराने के लिए तीन से चार आदमी साथ रहते हैं। एक जगह वारदात करने के बाद १५ दिन तक उस क्षेत्र में वारदात नहीं करते। गैंग में १५ से २० आदमी शामिल हैं।

Published on:
08 Aug 2018 10:31 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली