
राजस्थान रोडवेज के बीकानेर आगार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक जुलाई से नई बस सेवाएं और संशोधित समय-सारिणी लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत भीलवाड़ा और उदयपुर के लिए सीधी साधारण बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जबकि जोधपुर जाने वाली एसी बस अब नए समय पर संचालित होगी। रोडवेज को उम्मीद है कि इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ आगार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
बीकानेर आगार प्रबंधक इन्द्रा गोदारा ने बताया कि भीलवाड़ा और उदयपुर के लिए आने-जाने की दो-दो साधारण बसें संचालित की जाएंगी। वहीं, जोधपुर के लिए चलने वाली एसी बस अब सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 3.30 बजे बीकानेर से रवाना होगी। यह बदलाव यात्रियों की मांग और यात्रा पैटर्न का अध्ययन करने के बाद किया गया है।
भीलवाड़ा के लिए नया शेड्यूल
बीकानेर से प्रस्थान : सुबह 9.15 बजे
मार्ग : नोखा – नागौर – मेड़ता सिटी – अजमेर
भीलवाड़ा आगमन : रात 8 बजे
वापसी
भीलवाड़ा से प्रस्थान : सुबह 8.15 बजे
बीकानेर आगमन : शाम 7.30 बजे
उदयपुर के लिए सीधी बस सेवा
बीकानेर से प्रस्थान : सुबह 11 बजे
मार्ग : नोखा – नागौर – जोधपुर
उदयपुर आगमन : रात 11.30 बजे
वापसी
उदयपुर से प्रस्थान : सुबह 11.15 बजे
बीकानेर आगमन : रात 11.30 बजे
जोधपुर एसी बस अब नए समय पर
बीकानेर से प्रस्थान : दोपहर 3.30 बजे
मार्ग : नोखा – नागौर
जोधपुर आगमन : शाम के समय