
बीकानेर.
जिला स्तरीय समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक 24 अगस्त को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबन्धक मदन मोहनलाल पुरोहित ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिले की बैंकों, वित्तीय संसाधनों की 2021-22 के मूलभूत आंकड़ों, वित्तीय समावेशन योजना में 30 जून तक की प्रगति, वार्षिक साख योजना 2021-22 के लिए लक्ष्यों व उपलब्धि, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों की प्रगति, वसूली के मामलों की प्रगति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2021 व रबी 2021-22 द्वारा प्रतिनिधि सम्बन्धित बीमा कम्पनी, एलबीआर विवरणियों के प्रस्तुतीकरण की समीक्षा आदि विषय पर चर्चा की जाएगी।
र्जा मंत्री डॉ. कल्ला 20 को आएंगे
ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला 20 अगस्त को शाम पांच बजे बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ. कल्ला यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। डॉ. कल्ला हनुमानगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वहां पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।