बीकानेर

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मोनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

bikaner news - District level Vigilance and Monitoring Committee meeting organized
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 6:04 PM IST
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मोनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मोनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर.
जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों एवं राहत राशि से सम्बन्धित मामलों पर समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राहत राशि के लिए थाना स्तर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता को भिजवाई जाए। इससे संबंधित कोई प्रकरण लंबित न रहे। अनुसंधान स्तर पर लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान अनुसूचित जाति के 136 प्रकरणों में 103.49 लाख रुपए सहायता राशि तथा अनुसूचित जनजाति में दस प्रकरणों में 5.50 लाख रुपए की सहायता राशि पीडि़त लोगों को दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक अभियोजन भगवान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Published on: