बीकानेर

दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा कराने की तिथि बढ़ाई

सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मेरिट सूची व प्रतीक्षा सूची में आए विद्यार्थियों के दस्तावेजों सत्यापान किया जा रहा है।
2 min read
Document verification
Document verification

बीकानेर . सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मेरिट सूची व प्रतीक्षा सूची में आए विद्यार्थियों के दस्तावेजों सत्यापान किया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन की गति धीमी तथा छात्रों के कम आने से कॉलेज शिक्षा ने दस्तावेज सत्यापन व ई-मित्र से फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी है। इसके लिए कॉलेज शिक्षा अतिरिक्त आयुक्त ने बुधवार को आदेश जारी किया।

आदेश में महाविद्यालयों में मूल दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि ४ जुलाई से बढ़ाकर ६ जुलाई तथा ई-मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि ५ जुलाई से ७ जुलाई कर दी गई है। बुधवार को पूरे दस्तावेज सत्यापित नहीं हो पाए। अंतिम दिन कॉलेजों में छात्रों की लम्बी कतारें लग गई। डूंगर कॉलेज में ४८६८ विद्यार्थियों में से ३२०१ का सत्यापन हुआ है।

सत्यापन की स्थिति
संकाय विद्यार्थी
डूंगर कॉलेज
बीए २०१९
बीकॉम ५२६
बीएससी बायोलॉजी ३४१
बीएससी मैथ्स ३१५
एमएस कॉलेज
बीए ८४७
बीकॉम १८२
बीएससी बायोलॉजी १५२
बीएससी मैथ्स ५६

कलक्टर को ज्ञापन
महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्रनेता धनेश्वरी तंवर के नेतृत्व में बुधवार को छात्राओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रथम वर्ष की छात्राओं को ओबीसी प्रमाण-पत्र की ऑनलाइन रसीद के साथ फॉर्म जमा करने की मांग की। इस दौरान जशोदा, पूजा टाक, नैना पूनियां, इन्द्रा ज्याणी, शहरीन, गुरमीत कौर, कंचन स्वामी आदि उपस्थित थे।

बीए पार्ट प्रथम तथा द्वितीय के परिणाम जारी
बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीए प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित कर दिए। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस खीचड़ बताया कि 15 मई को समाप्त मुख्य परीक्षा के सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। मुख्य परीक्षा में 3.70 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर राज्य का पहला विश्वविद्यालय है, जिसके मुख्य परीक्षा-2018 के सभी परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। खीचड़ ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

Published on:
05 Jul 2018 09:42 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली