बीकानेर

डॉ. कल्ला ने कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं को जाना

ऊर्जामंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सोमवार को कलक्टर, पीबीएम अधीक्षक एवं सीएमएचओ कोरोना मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2020, 12:25 AM IST
डॉ. कल्ला ने कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं को जाना
डॉ. कल्ला ने कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं को जाना

बीकानेर। ऊर्जामंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सोमवार को कलक्टर, पीबीएम अधीक्षक एवं सीएमएचओ कोरोना मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है।

उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। डॉ. कल्ला पीबीएम अधीक्षक से कहा कि कोरोना वार्ड व अस्पताल में दिन में तीन बार नियमित रूप से सफाई हो। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। ऑक्सीजन व उपचार के सभी उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था हो।

खाने की व्यवस्था सुधारने के लिए बढ़ा बजट
ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने जिला कलक्टर से क्वारेंटाइन सेंटरों में भोजन की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। पिछले दिनों भी उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में और सुधार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अब स्टेट क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए ६० रुपए से बढ़ाकर ८५ रुपए कर दिए गए हैं। अब प्रति व्यक्ति ८५ रुपए दर निर्धारित कर दी गई है।


बढ़ते मरीजों पर जताई चिंता
डॉ. कल्ला ने शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सैम्पलिंग की संख्या और बढ़ाने, क्वारेंटाइन में व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने सहित वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश करने की हिदायत देते हुए सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने आमजन से लापरवाही नहीं बरतने, मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की अपील की है।

Updated on:
28 Jul 2020, 12:25 AM IST
Published on: