
बीकानेर. अलवर से सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में लोगों को नि:शुल्क दवा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। खासकर भामाशाह स्वास्थ्य योजना महज नाम की है। असल मायने में इसका कोई फायदा नहीं मिलता, क्योंकि इसकी प्रक्रिया जटिल है।
सांसद बनने के बाद पहली बार शनिवार को बीकानेर आए डॉ. यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हृदय रोगियों को लगाए जाने वाले स्वदेशी स्टेंट की तुलना में
विदेशी की कीमत ज्यादा है, लेकिन उसकी क्वालिटी भी बेहतर है। ऐसे में यदि सरकार ने इसकी दरें स्थायी कर दी हैं तो अच्छा है, लेकिन इसमें भी कोई शंका नहीं कि आज भामशाह योजना के तहत यदि किसी के स्टेंट लगाया जाता है, तो वह कितने समय तक उपयुक्त रहेगा, उसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा है। उन्होंने कहा कि तात्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में नि:शुल्क दवा वितरण योजना शुरू की थी, इसका हर वर्ग को लाभ मिला।
सरकारी मशीनरी
सांसद ने जयपुर में शनिवार को हुई प्रधानमंत्री की सभा को चुनावी करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि का इसमें जमकर दुरुपयोग किया गया है। पूरी सरकारी मशीनरी को भीड़ जुटाने में लगा दिया। कोई काले झंडे नहीं लेकर आ जाए, इसके लिए सरकार ने बाजारों से काले गुब्बारों तक जब्त कर लिए। यह तानाशाही है। प्रदेश में कंाग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में टकराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का विवाद नहीं है, कांगे्रस में जोश व उत्साह है। लोग कांग्रेस से जुडऩा चाहते हैं।
२५ लोगों ने कांग्रेस की ली सदस्यता
कांग्रेस के देहात कोषाध्यक्ष कौशल दुग्गड़ के नेतृत्व में सांसद यादव का सम्मान किया गया गया। दुग्गड़ ने बताया कि समारोह में २५ लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में रौनक दुग्गड़, सोहनलाल जैन, अंकित मालू, श्रीकांत जैन, सिद्धार्थ सुराणा, मोहित सेवग, मनीष नौलखा, अशोक मारू, नन्दू सिंह चारण, महेन्द्र जैन, विनीत सामसुखा, दिलीप कुमार, रिषभ सुराणा, झंवर, मूलचंद लालाणी, सुरेन्द्र नायक, अमित जैन, गोपाल सैन, प्रकाश भूरा, पुखराज जैन, ताराचंद जैन, रोहित भूरा, अंकित जैन, ऋतिक मालू, सौरभ सुराणा शामिल हैं।
समाज व संगठनों ने किया अभिनंदन
बीकानेर. उदयरामसर में विभिन्न समाज व ग्राम पंचायत की ओर से सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा शासन से त्रस्त है। अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत के साथ आएगी। भाजपा के झांसे में अब कोई आने वाला नहीं है।
प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा को जनता ने आईना दिखा दिया। कार्यक्रम में डॉ. बीडी कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, हेमंत सिंह यादव, गोपाल गहलोत, प्रभुदयाल गोदारा, वल्लभ कोचर, अम्बाराम इनखिया, हजारी देवड़ा, गुलाब गहलोत मौजूद थे।
पुष्पवर्षा भी की
सांसद बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचने पर डॉ. यादव का शहर कांग्रेस ने सर्किट हाउस से लेकर उदयरामसर तक जगह-जगह स्वागत किया। शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में म्यूजियम सर्किल पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ , नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार, मकसूद अहमद, साजिद सुलेमानी, रमजान कच्छावा, आनंद सिंह सोढा, नितिन वत्सस आदि मौजूद रहे।
नायक समाज क्रांति मंच ने गोगागेट पर, इंडियन यूथ पावर के सदस्यों ने पीबीएम रोड पर स्वगात किया। डॉ. यादव का गोगा गेट सर्किल पर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में पुष्प माला और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरस्वती लेघा, शहर उपाध्यक्ष मनभरी, बसिरण, ब्लॉक अध्यक्ष आशा स्वामी, सरीफ न, हिना, गुलशन सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।