बीकानेर

डाॅ राठौड़ ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर लिया जायजा

डाॅ राठौड़ ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर लिया जायजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 9:05 PM IST
डाॅ राठौड़ ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर लिया जायजा
डाॅ राठौड़ ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर लिया जायजा

डाॅ राठौड़ ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर लिया जायजा
सफाई व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
बीकानेर। कोविड अस्पताल में साफ-सफाई, उपचार आदि व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ एस एस राठौड ने मंगलवार को कोविड अस्पताल, वार रूम, हेल्प डेस्क, भू-तल निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम व द्वितीय आईसीयू में तथा सीढ़िया पर समुचित सफाई नहीं मिलने पर प्राचार्य ने सफाई कार्य को दैनिक रूप से सही करने के निर्देश दिए।
डाॅ राठौड़ ने बताया कि सीढ़ियों पर भी गंदगी और अव्यवस्था पाई गई इसके बाद सुपरवाइजर को बुलाकर समयबद्ध रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए गए। डाॅ राठौड़ ने बताया कि चैथे फ्लोर पर कुछ सामान बिखरा पाया गया जिसे सम्बंधित परिवार को सुपुर्द करने या निस्तारण के निदेश दिए गए। इस दौरान पीबीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ गौरीशंकर जोशी, प्रभारी अधिकारी डाॅ जितेन्द्र आचार्य, डाॅ पी डी तंवर, सह आचार्य डाॅ प्रसून सोनी व वार रूम आॅन ड्यूटी हर्षिता पाण्डे उपस्थित रहे।

Updated on:
24 Nov 2020, 9:05 PM IST
Published on: