बीकानेर

गली -मोहल्लों में सजे दुर्गा पूजा पंडाल

शारदीय नवरात्रा - श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ गूंज रहे देवी मंत्रडांडिया नृत्यों के साथ भजन और स्तुतियों के गायन
2 min read
Oct 12, 2021
गली -मोहल्लों में सजे दुर्गा पूजा पंडाल
गली -मोहल्लों में सजे दुर्गा पूजा पंडाल

बीकानेर. शारदीय नवरात्रा के पहले दिन से शक्ति की उपासना का क्रम जारी है। घरों और मंदिरों में मां भगवती की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु व्रत -उपासना कर रहे है। नवरात्रा में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों सहित चौक -चौराहों और विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडाल सज गए है। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा स्थलों पर श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ और देवी मंत्रों का जाप चल रहा है। बालिकाएं और महिलाएं मां दुर्गा की प्रतिमाओं के आगे भक्ति गीतों की धुनों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर रही है। दुर्गा पूजा महोत्सव दुर्गा नवमी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन होंगे।

मंदिरों में चल रहे दर्शन -पूजन
नवरात्रा में शहर में स्थित देवी मंदिरों में अलसुबह से रात तक देवी प्रतिमाओं के दर्शन -पूजन का सिलसिला चल रहा है। कई मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी मंत्रों का जाप हो रहा है। देवी प्रतिमाओं का अभिषेक, पूजन, शृंगार कर महाआरती की जा रही है। मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। वहीं घरों में भी नवरात्रा पूजन -अनुष्ठान चल रहा है। देवी उपासक व श्रद्धालु व्रत -पूजन कर मां भगवती की पूजा-अर्चना कर रहे है।

मां दुर्गा की पूजा -अर्चना

नवरात्रा में शक्ति पूजन के तहत गली -मोहल्लों व घरों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर उनका पूजन किया जा रहा है। खाबेड़ी छंगाणी मोहल्ला, चौथाणी ओझा चौक, मोहता चौक,लखोटिया चौक, बेणीसर बारी के बाहर सहित विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विधि विधान से स्थापित कर पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है। नत्थूसर गेट के अंदर, काशनदी छंगाणी मोहल्ला और तेलीवाड़ा सर्राफा बाजार में मंगलवार से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होगा। रत्ताणी व्यास चौक पूर्व पार्षद की गली और सूरदासाणी मोहल्ला में रविवार से दुर्गा पूजा महोत्सव चल रहा है।

मोहल्ले सजे, रात तक चल रहे डांडिया नृत्य
दुर्गा पूजा महोत्सव से शहर के गली-मोहल्ले सराबोर हो गए है। पुराने शहर के विभिन्न गली, मोहल्लों और चौक में दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल के आस पास के मकानों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाये गए है। देर शाम से रात तक दुर्गा प्रतिमाओं के आगे बालिकाएं व महिलाएं भक्ति गीतों की धुनों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर रही है। दर्शन -पूजन का क्रम चल रहा है। मोहता चौक में सोमवार को महाआरती में पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका शामिल हुए। इस दौरान मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। चौथाणीा चौक में मोहल्लेवासियों ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा की महाआरती की गई। बेणीसर बारी के बाहर दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल के आस पास के घरों को रंगीन रोशनियों से सजाए गए है।

Published on:
12 Oct 2021 05:19 pm
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला