बीकानेर

बदलेंगे घरों के अंदर लगे बिजली के मीटर, बिजली कंपनी ने शुरू किया अभियान

एक हजार से ज्यादा मीटर बदले जाएंगे, पुरानों की जगह लगेंगे इलेक्ट्रोनिक मीटर
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 9:09 AM IST
Electricity meters

शहरी क्षेत्र में घरों के अंदर लगे इलेक्ट्रोनिक मीटर अब बाहर आएंगे। बिजली कंपनी बीकेईसीएल ने इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है। जब बिजली आपूर्ति का कार्य विद्युत निगम के पास था, तो शहर में अधिकतर मीटर बदले गए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर रह गए थे।

कंपनी ने शुरू किया अभियान

सुरक्षा की दृष्टि कंपनी के प्रतिनिधि इन मीटरों को घरों से बाहर लगाएंगे और जो खराब हैं, उनको दुरुस्त करेंगे। बिजली कंपनी की टीम का मानना है कि शहरी क्षेत्र में अब भी एक हजार से ज्यादा मीटर घरों के अंदर लगे हुए हैं। इनको बदला जाएगा। इनमें कई मीटर पुराने हैं, इनके स्थान पर नए इलेक्ट्रिक मीटर लगाए जाएंगे। कंपनी ने अपना अभियान हाल ही शुरू किया है।

सही मिलेगी रीडिंग
सभी उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रोनिक मीटर लगने से वास्तविक रीडिंग मिल सकेगी। वहीं मीटर के साथ किसी तरह छेडख़ानी भी नहीं की जा सकेगी। साथ ही किसी तरह की दुर्घटना की संभावनाएं भी कम हो जाएगी।

वसूली का अभियान
बिजली कंपनी ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए भी अभियान शुरू किया हुआ है। बिजली कंपनी के बीकानेर प्रभारी डी. चटर्जी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में बकायादारों को नोटिस दिया जा रहा है। पैसा जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

आज यहां-यहां रहेगी चार घंटे बिजली बंद
विद्युत उपकरणों के रख-रखाव के लिए सोमवार को सुबह 9 से दोपहर 01 बजे तक आचार्यों का चौक, उस्तों की बारी, सुथारों की गुवाड़, सुनारों का मोहल्ला, लुहार कॉलोनी, बिन्नाणी चौक, पारीक चौक, सोनगिरी कुआं, दाऊजी मंदिर रोड, चूनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, डागा चौक, आसानियों का चौक, तेलीवाड़ा, सिक्को का मोहल्ला, डीडू सिपाहियान मोहल्ला, जवाहर नगर, नत्थूसर, एमएम ग्राउण्ड के पास, सुदर्शना नगर, वल्लभ गार्डन, गांधी नगर आदि क्ष्ेात्रों में बिजली बंद रहेगी।

Published on: