बीकानेर

एलीवेटेड रोड निर्माण में दो सौ स्ट्रक्चर हो सकते हैं प्रभावित, एनएचएआइ कर रहा नपाई, देखिये वीडियो

बना रहा सूची, हटने पर मिलेगा मुआवजा
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 1:36 PM IST
elevated road

बीकानेर . भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने सार्दुल सिंह सर्किल से स्टेशन रोड तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल प्राधिकरण स्ट्रक्चर चिन्हित करने का कार्य रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 को राष्ट्रीय राजमार्ग 89 से जोडऩे के लिए जहां सड़क निर्माण के लिए नाप-जोख की जा रही है, वहीं एलीवेटेड रोड निर्माण से प्रभावित होने वाले स्ट्रक्चर को भी चिह्नित किया जा रहा है। प्राधिकरण ने सार्दुल सिंह सर्किल से स्टेशन रोड थाना तक करीब दो सौ स्ट्रक्चर चिह्नित किए हैं।

इनकी सूची बनाई जा रही है। सूची बनाने के बाद गजट नोटिफिकेशन होगा व अवॉर्ड जारी होगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार जो स्ट्रक्चर चिह्नित किए गए हैं, उनमें कई जगह दुकानों का कुछ हिस्सा और दुकानों के आगे लगे छपरे शामिल हैं। निर्माण में आने वाले स्ट्रक्चर को हटाने पर मुआवजा दिया जाएगा।

चढ़ाव-उतार पर चौड़ाई होगी अधिक
एनएचएआइ अधिकारी ने बताया कि एलीवेटेड रोड की चौड़ाई 12 मीटर होगी, जो करीब एक किलोमीटर तक लंबी होगी। सड़क के चढ़ाव और उतार के स्थान पर इससे अधिक चौड़ाई में रखा जाएगा, ताकि वाहन आसानी से मुड़ सकें। उन्होंने बताया कि चढ़ाव-उतराव पर सड़क की चौड़ाई करीब पच्चीस मीटर तक हो सकती है। यहां कुछ स्ट्रक्चर प्रभावित हो सकते हैं। एनएच 11 से एनएच 89 तक सड़क की लम्बाई करीब साढ़े तीन किलोमीटर होगी।

आईटीआई कॉलेज के लिए भूमि आंवटित
श्रीडूंगरगढ़. यहां आईटीआई कॉलेज के लिए नगरपालिका द्वारा आंवटित भूमि का पट्टा गुरुवार को विधायक किशनाराम नाई ने बीकानेर आईटीआई कॉलेज के जीआई सुनील कुमार मल्होत्रा को सुपुर्द किया। यहां गत बजट सत्र में राज्य सरकार द्वारा आईटीआई कॉलेज की घोषणा हुई थी।

इस कॉलेज के लिए नगरपालिका ने सरदारशहर रोड पर रामनारायण सेवा संस्थान के पीछे २० बीघा भूमि आवंटित की है। भाजपा जिला महामंत्री नितिन नाई ने बताया कि सराकर द्वारा कॉलेज के लिए १५ करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इसमें १० करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस कॉलेज भवन का निर्माण आगामी मई माह से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी अल्ताफ बानो, पार्षद आशीष जाड़ीवाल, शहर अध्यक्ष मानमल शर्मा, नारायण मोट, शहर महामंत्री सहीराम जाट आदि मौजूद थे।

Published on: