बीकानेर

नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दल की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 4:20 PM IST
नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

बीकानेर. नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दल ने बुधवार को दीवार के रूप में हो रखे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। निगम उप नगर नियोजक मामराज चौाधरी के नेतृत्व में दल ने सर्किट हाउस के पीछे राजविलास कॉलोनी के कलावती ब्लॉक में हो रखे अतिक्रमण को हटाया। यहां एक मकान के पास दीवार के रूप में अतिक्रमण हो रखा था। उप नगर नियोजक मामराज चौधरी के अनुसार अतिक्रमण की शिकायत हो रखी थी। निगम आयुक्त के आदेश पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण हटाने के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जेसीबी मशीन के अतिक्रमण स्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण मैन्यूअली अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान राजस्व अधिकारी अलका बुरडक, कनिष्ठ अभियंता सुमन सारण, सर्वेयर देवकिशन, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक हितेश यादव व बीडी व्यास, कनिष्ठ सहायक कर्णपाल धारू, सहायक कर्मचारी संजय सहित संबंधित वार्ड जमादार निगम कर्मचारी और होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।

Published on: