बीकानेर

न्यास ने ढोला मारू के सामने से हटवाए ठेले और नर्सरी

नगर विकास न्यास की कार्रवाई

less than 1 minute read
Jul 30, 2021
न्यास ने ढोला मारू के सामने से हटवाए ठेले और नर्सरी

बीकानेर. नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दल ने गुरुवार को होटल ढोला मारू के सामने से ठेले और नर्सरी को हटाने की कार्रवाई की। न्यास तहसीलदार कालूराम पडि़हार के नेतृत्व में न्यास दल ने ठेला और नर्सरी संचालकों की समझाईस की ओर उनको हटवाया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक ठेले-गाडे और एक नर्सरी को हटवाया गया। न्यास तहसीलदार के अनुसार जिला कलक्टर और न्यास सचिव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। ये ठेले गाडे और नर्सरी जिला प्रमुख की कोठी के आगे सडक़ मार्ग के पास लगे हुए थे शिकायत पर इनको हटाया गया। न्यास दल में अभियंताओं सहित होमागार्ड के जवान शामिल रहे।

आइ हॉस्पीटल के सामने से हटेंगे ठेले

पीबीएम आइ हॉस्पीटल के सामने अस्पताल की चारदीवारी के पास लगे ठेले गाडों को हटाया जाएगा। न्यास ने ठेला गाडा संचालकों को स्वयं के स्तर पर हटाने के आदेश दिए है। संचालकों की ओर से नहीं हटाने पर न्यास की ओर से इनको हटाया जाएगा। न्यास तहसीलदार पडि़हार के अनुसार पीबीएम अस्पताल परिसर में मेडिसिन विंग का निर्माण हो रहा है। इसके द्वार के पास बाहर की ओर ठेले गाड़े लगे हुए है। इन ठेले गाडों को हटाने का नोटिस दिया गया है।

Published on:
30 Jul 2021 05:21 pm
Also Read
View All