बीकानेर

महापौर के घर के आगे अतिक्रमण, कलक्टर को पूर्व राजपरिवार ने की शिकायत

bikaner news: अनाधिकृत कब्जे की शिकायत, ट्रस्ट ने कलक्टर से लगाई गुहार
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2020, 6:15 AM IST
महापौर के घर के आगे अतिक्रमण, कलक्टर को पूर्व राजपरिवार ने की शिकायत
महापौर के घर के आगे अतिक्रमण, कलक्टर को पूर्व राजपरिवार ने की शिकायत

बीकानेर.

महाराजा गंगासिंह ट्रस्ट ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर लालगढ़ पैलेस के पूर्वी भाग की ओर खुली जमीन पर हो रहे अनाधिकृत कब्जे की शिकायत की है। ट्रस्ट के सचिव हनुवन्त सिंह ने जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है कि राज्यों के विलय के समय राजाओं के साथ समझौते के तहत लालगढ़ पैलेस परिसर के चारों ओर प्राइवेसी के लिए खुली जमीन छोडी गई थी। उक्त फेक्ट कई कानूनी मामलों में सुप्रिम कोर्ट तक रेफर किए गए है व माने जा चुके है।

जिला कलक्टर को बताया कि लालगढ़ पैलेस के पूर्वी भाग जो रजिस्ट्रार ऑफिस की तरफ है, वहां आवागमन के लिए एक दरवाजा रखा गया है। नगर निगम महापौर के मकान के सामने खुली पड़ी जमीन व आवागमन के रास्ते पर कुछ अज्ञात लोगों की ओर से सैड बनाकर गैर कानूनी तौर पर निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। कलक्टर को बताया कि कानूनन इस जमीन पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। गैर कानूनी तरीके से हो रहे निर्माण के कारण पैलेस में आवगमन बाधित हो रहा है। पत्र में अवैध निर्माण को हटवाकर पूर्व की स्थिति बहाल करवाने की मांग की गई।

होगी कार्यवाही

खुली जमीन पर अतिक्रमण किया गया है तो इसकी जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण है तो हटाया जाएगा। अतिक्रमण की शिकायत मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।

- मेघराज सिंह मीना, सचिव नगर विकास न्यास, बीकानेर

Published on: