बीकानेर

शराब की बिक्री पर नजर, बिना अनुमति महंगा पड़ेगा पार्टी करना

विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग इस बार किसी भी तरह की ढिलाई बरतना नहीं चाहता। आयोग की चुनावी सभाओं से लेकर पैसों के लेनदेन और अन्य किसी भी तरह के प्रलोभनों से मतदाताओं को रिझाने पर पैनी नजर रख रहा है।
2 min read
Excise Department
Excise policy ... 70 contractor will not agree or tender again

बीकानेर. विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग इस बार किसी भी तरह की ढिलाई बरतना नहीं चाहता। आयोग की चुनावी सभाओं से लेकर पैसों के लेनदेन और अन्य किसी भी तरह के प्रलोभनों से मतदाताओं को रिझाने पर पैनी नजर रख रहा है। अब वह चुनावी सीजन में शराब की खरीद-फरोख्त पर सख्ती कर रहा है। इसी के मद्देनजर आयोग ने आबकारी विभाग को शराब ठेकों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आबकारी विभाग ने कड़े इंतजाम करने में जुट गया है।

आयोग के निर्देशानुसार आबकारी विभाग शहर में होने वाली शराब पार्टियों पर नजर रखेगा। साथ ही शाम के समय सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं बिना अनुमति शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार इन दिनों शराब ठेकों पर बिक्री 20, 30 व 50 प्रतिशत तक बढ़ती है तो आबकारी विभाग को इसका कारण बताना होगा। किसी दुकानदार व ठेकेदार के शराब का स्टॉक करने का भी ब्योरा देना होगा। विभाग को शराब ठेके पर निर्धारित दर से ज्यादा दाम नहीं वसूलने, अवैध शराब का परिवहन, वितरण व बनाने पर नजर रखनी होगी।

जिला आबकारी विभाग ने संभागभर में शराब के अवैध परिवहन, बेचान, स्टॉक की निगरानी रखने के लिए चार क्विक रेस्पांस टीमें (क्यूआरटी) बनाई गई हैं। इसके लिए बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व चूरू में पुलिस निरीक्षक को पेट्रोलिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बीकानेर में पुलिस निरीक्षक सुरेश शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

तीन जिलों में नाके लगाए
संभाग में दूसरे राज्यों की सटी सीमा वाले तीन जिलों में संदिग्ध गतिविधियों रोकने के लिए अंतरराज्यीय बॉर्डर पर चैक नाके लगाए गए हैं। चूरू जिले के राजगढ़ व धानोरी, श्रीगंगानगर के हिन्दूमलकोट व साधुवाली एवं हनुमानगढ़ जिले के रतनपुरा व तलवाड़ा झील में चैक नाका लगाया गया है।

सुरक्षा व चौकसी बढ़ाई
केन्द्रीय चुनाव आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है। हर दिन की रिपोर्ट आबकारी मुख्यालय व आयोग को भेज रहे हैं। आयोग के निर्देशों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।
ओपी पंवार, जिला आबकारी अधिकारी

सरकारी गोदामों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विभाग कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। विभाग के अधिकारियों ने जिले के शराब भंडारण के सभी सरकारी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। जिले में बीकानेर, लूणकरणसर व नोखा में सरकारी गोदाम हैं। जिले के बीकनेर शहर, ग्रामीण, लूणकरनसर, नोखा व खाजूवाला के आबकारी थानाधिकारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। साथ ही अवैध शराब परिवहन, स्टॉक व बेचान पर रोक के लिए पुलिस व परिवहन विभाग भी सहयोग करेगा।

Updated on:
11 Oct 2018 10:29 am
Published on:
11 Oct 2018 10:29 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली