बीकानेर

खेतो में बढ़ी हलचल, शुरू हुई बिजाई

बज्जू क्षेत्र के कई गांवों में दो दिनों में हुई वर्षा के बाद खेतों में बिजाई शुरू हो गई है जिससे खेतो में रौनक आ गई है।
less than 1 minute read
farming
farming

बज्जू. बज्जू क्षेत्र के कई गांवों में दो दिनों में हुई वर्षा के बाद बुधवार को खेतों में बिजाई शुरू हो गई है जिससे खेतो में रौनक आ गई है। बुधवार को बज्जू,मिठडिया, ग्रान्धी,माणकासर आदि क्षेत्रों में किसानों ने अपने खेतों में बारानी खेती शुरू कर दी है। जिसमे किसानों ने गवार,बाजरी,मोठ आदि की बिजाई शुरू की है।

बुधवार को बज्जू के पेट्रोल पम्पो पर किसान डीजल के लिए मिस्त्री मार्केट में औजारों को तैयार करवाने में व्यवस्थ नजर आए। किसानों ने बताया कि इस वर्षा से बारानी खेती में फायदा होगा। वही बज्जू के गोडू,फुलासर, रणजीतपूरा आदि क्षेत्रों में अभी वर्षा नही होने से किसान मायूस नजर आ रहे है।

Published on:
27 Jun 2018 06:06 pm