बीकानेर

बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से लगी आग, चारा जला

सूडसर. यहां गोगाणा रोही के एक खेत में शनिवार को हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से लगी आग से खेत का रखा चारा जल गया।
less than 1 minute read
May 03, 2020
बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से लगी आग, चारा जला
बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से लगी आग, चारा जला

सूडसर. यहां गोगाणा रोही के एक खेत में शनिवार को हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से लगी आग से खेत का रखा चारा जल गया। जानकारी के अनुसार गोगाणा जीएसएस से निकलने वाली 11 केवी लाइन के तार सहीराम भादू के खेत से गुजरते है। इस लाइन में खंभों की दूरी अधिक होने से तार ढीले होने से हवा के झौंके से तार आपस में टकराय गए। इनके टकराने से निकली चिंगारी नीचे बाड़ पर गिरी तथा देखते ही बाड़ ने आग पकड़ी ली। हवा के कारण इस आग ने पास में पड़े चारे को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते मूंगफली का चारा, तूड़ी आदि जलकर राख हो गए। किसानों ने बताया कि जीएसएस के कर्मचारियों एवं निगम के अधिकारियों को कई बार इस लाइन की दूरी को देखते हुए बीच में एक खंभा लगाने की मांग थी। लेकिन उन्होंने इसको गंभीरता से नहीं लिया। गोगाणा जीएसएस के इस कृषि फीडर से जुड़े किसानों ने इस लाइन के ढ़ीले तारों की समस्या दूर करने के लिए एक खंभा लगाकर दूरी कम करने की मांग की है।

Published on:
03 May 2020 05:34 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली