बीकानेर

देखिये वीडियो , बड़ा हादसा: हाईवे पर धूं धूं कर जला ये ट्रक और….

नोखा के राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर हियादेसर फांटे के पास ट्रक में आग लग गयी।
less than 1 minute read
Feature image

नोखा/बीकानेर. नोखा के राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर हियादेसर फांटे के पास ट्रक में आग लग गयी। जानकारी के अनुसार इस ट्रक में कोलायत की मिट्टी भरी हुई थी। सुबह करीब 5:30 बजे इस ट्रक में आग लग गयी।

इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस और नगरपालिका की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Published on:
29 May 2018 09:03 am