6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पुल पर पैदल चलना मना है, ऐसा किया तो भुगतना पड़ेगा ये अंजाम

राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा पुल है जहां पर पैदल चलना मना है।
2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

May 29, 2018

bridge

इस पुल पर पैदल चलना मना है, ऐसा किया तो भुगतना पड़ेगा ये अंजाम

नई दिल्ली: अक्सर आपने लोगों को पुल पर पैदल चलते हुए देखा ही होगा। जो लोग अपनी गाड़ियों से नहीं चलना चाहते हैं वो पैदल ही पुल को पार करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा पुल है जहां पर पैदल चलना मना है। यह बात आपको थोड़ा चौंका सकती है लेकिन ये बिल्कुल सच है। जो व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करता है उसे सजा भी दी जाती है।

आपको बता दें कि हैरानी का विषय बन चुके इस पुल पर पैदल ना चलने के पीछे एक राज है। चंबल नदी पर स्थित बने इस पुल को जैसे ही कोई पैदल पार करना चाहता है तो पुलिस उसे रोक लेती है। दरअसल पुलिस इस पुल की निगरानी करती है और कोई भी उनके इस नियम को तोड़ने की कोशिश करता है तो उसे फ़ौरन गिरफ्तार कर लेती है। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों पुलिस किसी को भी ये पुल पार नहीं करने देती है।

आपको बता दें कि इस पुल पर कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिसमें लोगों ने यहां छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुल के नीचे बह रही नदी काफी गहरी है। जब भी कोई इसमें गिरता है तो ज्यादातर मामलों में वो डूब ही जाता है। लेकिन इतना ही नहीं क्योंकि इस नदी में कई सारे मगरमच्छ भी रहते हैं और जब भी कोई इसमें डूबता है तो मगरमच्छ उसे खा जाते हैं ऐसे में मृत व्यक्ति की लाश भी नहीं मिलती है।

ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिजनों को उनकी लाश तक नहीं मिल पायी है। यही वजह है कि जब भी कोई व्यक्ति इस पल को पैदल पार करने की कोशिश करता है तो पुलिस उसे रोक देती है लेकिन अगर व्यक्ति को किसी तरह की जरूरत होती है तो पुलिस उसे किसी वाहन में बिठाकर पुल पार करवा देती है। आपको बता दें कि जब भी कोई यहां डूबता है तो पुलिस को ही उसको ढूंढना पड़ता है और इसी सिरदर्द से बचने के लिए पुलिस ने यह तरीका निकाला है। पुलिस ने पुल पर निगरानी रखने के लिए यहां पर एक चौकी भी बनवाई है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग