6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खूनी कुंड का राज आज भी वैज्ञानिकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है

इस जगह पर एक खूनी कुंड मौजूद है जिससे एक ऐसी चीज निकलती है जो लोगों को हैरत में डाल देती है।  
2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

May 29, 2018

water resource

इस खूनी कुंड का राज आज भी वैज्ञानिकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है

नई दिल्ली: हमारे भारत देश में आज भी ऐसी जगहें मौजूद हैं जो दुनियाभर के लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बनी हुई हैं। भारत में मौजूद इन जगहों के बारे में कोई भी कुछ कहने से बचता है। बता दें कि ठीक ऐसी ही एक जगह मध्य प्रदेश में भी स्थित है जिसके बारे में जानकार आपको हैरानी होगी। दरअसल इस जगह पर एक खूनी कुंड मौजूद है जिससे एक ऐसी चीज निकलती है जो लोगों को हैरत में डाल देती है।

जिस कुंड की हम बात कर रहे हैं वो मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में स्थित है। इस शहर के बारे में कई सारे किस्से कहानियां आज भी प्रचलित हैं। इतिहास से इस शहर का कुछ ख़ास ही नाता रहा है। जानकारी के अनुसार यहां सतपुड़ा की पहाड़ियों के पास एक ऐसी चीज है जो आज की नहीं है। बता दें कि ये वही कुंड है जिसकी हम बात कर रहे थे। दरअसल यह जगह 400 साल पुरानी है जिसे कुण्डी भण्डारा या खुनी भंडारा के नाम से जाना जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस कुंड में खून भरा होता होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल इस कुंड का खून से कोई लेना देना नहीं है बल्कि यहां पर तो आपको इतना शुद्ध पानी मिल जाएगा मानो हिमालय की पिघली हुई बर्फ से आ रहा हो। आपको बता दें कि यहां पर एक भूल-भुलइया है जहां पर कुछ डरावना नहीं बल्कि ये कुंड स्थित है जिसमें इस देश का सबसे शुद्ध पानी भरा हुआ रहता है।

बता दें कि इस कुंड में जो पानी भरा हुआ है वो कभी समाप्त नहीं होता है। यह पानी सतपुड़ा की पहाड़ियों से रिसकर यहां आता है। आपको बता दें कि यह पानी इतना शुद्ध है कि इसे पूरे शहर में सप्लाई किया जाता है। आपको बता दें कि यहां नलों की तरह कुंडियां बनी हैं इसीलिए इसे कुंडी भंडारा कहा जाता है। बता दें कि इस कुंड के पानी में एक खासियत है कि यह जल्दी खराब नहीं होता है साथ ही ये इतना ज्यादा शुद्ध है कि भारत में मिलने वाला महंगे से महंगा बोतलबंद पानी इसके आगे फेल है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग