बीकानेर

दर्दनाक हादसाः खेल-खेल में दम घुटने से गई पांच बच्चों की जान, मचा कोहराम

नापासर थाना क्षेत्र के हिम्मासर गांव में रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2021, 7:38 PM IST
Five Children death in bikaner

बीकानेर। खेल-खेल में बच्चों घर में रखी अनाज की कोठी (टंकी) में बंद हो गए, जिससे दम घुटने से पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना का पता दोपहर करीब ढाई बजे उनके माता-पिता खेत से लौटे तब चला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर नापासर पुलिस पहुंच गई। शवों को टंकी से बाहर निकलवाया।

सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि भीयाराम का बेटा देवाराम (4), बेटी रविना (7), राधा (5) और टींकू उर्फ पूनम (8) और भींयाराम की भांजी माली पुत्री मघाराम रविवार दोपहर में घर पर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चे लोहे की चादर से बनी अनाज की कोठी (टंकी) में घुस गए। बच्चों के टंकी के अंदर घुसने के बाद ढक्कन बंद हो गया और पांचों बच्चें उसमें कैद हो गए, जिससे उनका दम घुट गया।

मां ने देखा सबसे पहले
भीयाराम व उसकी पत्नी खेत गए हुए थे। दोपहर में करीब ढाई बजे वापस लौटे। तब बच्चे घर में कहीं दिखाई नहीं दिए। भींयाराम अंदर कमरे में बैठ गया और उसकी पत्नी बच्चों को खोजने लगी। बच्चे कहीं नहीं मिले तो वह घर के आंगन में रखी अनाज की कोठी का ढक्कन खोल कर देखा तो उसका कलेजा फट गया। पांचों बच्चे अनाज की कोठी में बेसुध पड़े थे। वह चिल्लाई और आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकला तब तक पांचों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

Published on: