बीकानेर

इस फुटबॉलर ने किया था बीकानेर का नाम रोशन

ऐसे फुटबॉलरों का जन्म हुआ है, जिन्होंने अपने खेल के दम पर देशभर में अलग पहचान कायम की है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 12:55 PM IST
Footballer
Footballer

बीकानेर. फुटबॉल खेल को लेकर बीकानेर में रियासतकाल से ही उत्साह रहा है। यहां पर कई ऐसे फुटबॉलरों का जन्म हुआ है, जिन्होंने अपने खेल के दम पर देशभर में अलग पहचान कायम की है। ऐसे खिलाडिय़ों की फेहरिस्त लंबी है। उन्हीं चुनिंदा फुटबॉलरों में से एक थे, राजवी बख्तावर सिंह। जिन्होंने रेलवे की टीम में खेलते हुए देश के विभिन्न शहरों में अपने खेल कौशल का जलवा बिखेरा।

सरदारशहर के गांव आरापालसर में सन 1940 में ठाकुर हरीसिंह राजवी के घर जन्म बख्तावर सिंह ने वाल्टर नोवल्स हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान जूनियर फुटबॉल टीम में हुए एक रोमांचकारी मैच में महारजा गंगासिंह मौजूद रहे। बख्तावर सिंह ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। इससे प्रभावित होकर महाराजा गंगासिंह ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप 50 रुपए का इनाम उस समय दिया, साथ ही उनकी खेल प्रतिभा को तराशने के लिए स्टेट मिलिट्री ट्रेनिंग सकूल में प्रशिक्षण दिलाया।

1950 में रेलवे टीम में
बख्तावर सिंह ने 1951 में खेल प्रतिभा के दम रेलवे ने इन्हें नियुक्ति दी। इसके बाद आपने पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब एक दशक तक बख्तावर ङ्क्षसह ने फुटबॉल खेल का परचम पूरे देशभर में लहराया। उनके पुत्र पूनम सिंह ने बताया कि पापा के साथ खेल चुके खिलाडिय़ों का कहना है कि मैदान में वो विरोध टीम पर चीते की तरह अटेक करते थे। उम्दा खेल प्रतिभा के दम पर राजवी को राव बीकाजी संस्थान की ओर से बीकाणा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

छोड़ गए इस जहां को
फुटबॉल जगत में 'बख्तावर सिंह टीका टाइगरÓ नाम से ख्याति रखने वाले राजवी 6 जुलाई को सभी को अलविदा कह गए। जानकार बताते हैं कि जीवन के अंतिम पडाव में भी फुटबॉल के प्रति उनकी दिवानगी देखते ही बनती थी।


प्रतिभा सम्मान के आवेदन तिथि बढ़ी

बीकानेर. सर्व समाज का 5वां जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान के लिए आवेदन 15 जुलाई तक रानी बाजार गौड़ सभा भवन, गोगा गेट बागिनाडा हनुमान मंदिर के सामने अरविन्द औषधि भंडार एवं जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित अजंता स्टूडियों पर अंक तालिका की एक छाया प्रति के साथ आवेदन लिए जा रहे है।

कार्यक्रम सयोजक सुनीता गौड़ ने बताया की वर्ष 2017-18 के सत्र की कक्षा 10 व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सर्वोच्च अंक वाले विद्यार्थियों को शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पीएमटी, चार्टेड अकाउंटेंट में योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों को सम्मानित किया जाएगा।

Published on: