बीकानेर

वेटरनरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 25 को

bikaner news - Fourth convocation of Veterinary University on 25th
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2021, 7:46 PM IST
वेटरनरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 25 को
वेटरनरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 25 को

राज्यपाल कलराज मिश्र आनलाइन करेंगे शिरकत
विद्यार्थियों को मिलेंगे 756 उपाधियां और 27 स्वर्ण पदक
बीकानेर.
वेटरनरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र की अध्यक्षता में 25 फरवरी को आयोजित होगा। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से दीक्षांत समारोह दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया होंगे। तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् एवं सचिव कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र दीक्षांत समारोह के अतिथि होंगे।

समारोह में सत्र 2018-19 और 2019-20 के सफल विद्यार्थियों को उपाधियों से ऑनलाइन नवाजा जाएगा। इस समारोह में 557 स्नातक, 158 स्नातकोत्तर और 41 विद्यावाचस्पति की उपाधियां ऑनलाइन दी जाएगी। विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे 25 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। अतिथियों द्वारा नवनिर्मित तीन मंजिला परीक्षा भवन का भी वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के चलते महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय भी वर्चुअल कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है।

Published on: