बीकानेर

मुख्यमंत्री राजे ने गौरव यात्रा श्रीगंगानगर जिले के लिए रवाना होने से पहले बीकानेर शहर के लिए की बड़ी घोषणा

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को गौरव यात्रा के तहत श्रीगंगानगर जिले के लिए रवाना होने से पहले बीकानेर शहर के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड की मुक्ता प्रसाद नगर और पवनपुरी योजना के २० सेक्टर नगर निगम को हस्तांतरित करने के आदेश दिए।
2 min read
Gaurav Yatra in Bikaner
Gaurav Yatra in Bikaner


बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को गौरव यात्रा के तहत श्रीगंगानगर जिले के लिए रवाना होने से पहले बीकानेर शहर के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड की मुक्ता प्रसाद नगर और पवनपुरी योजना के २० सेक्टर नगर निगम को हस्तांतरित करने के आदेश दिए। साथ ही इन कॉलोनियों में सड़क-बिजली, पानी और सीवरेज की व्यवस्था के लिए १२.७६ करोड़ रुपए निगम को देने का एलान भी किया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर १ से १७ तथा पवनपुरी कॉलोनी के सेक्टर ५ से ७ नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में दिए गए है। सड़क, नाली, सीवरेज, पार्क सहित विभिन्न प्रकार के निर्माण और विकास कार्यों के लिए हाउसिंग बोर्ड १२ करोड ७६ लाख ६१ हजार रुपए का चेक नगर निगम को देगा।

मुख्यमंत्री ने शहर में सफाई कार्य के लिए संसाधन बढ़ाने और सूरसागर के पास गंदे पानी के ठहरने की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश भी दिए। करीब ५४०० मकान, ४९ पार्क , दोनों कॉलोनियों के २० सेक्टरों में करीब ५४०० मकान हैं। मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर १ से १७ में करीब ४५०० से अधिक और पवनपुरी के सेक्टर ५ से ७ में ८५० आवास है। कॉलोनियों में ४९ सार्वजनिक पार्क बने है। इनमें ३८ पार्क मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में और ११ पवनपुरी कॉलोनी में है। करीब ३५ किमी सड़कों का निर्माण किया है। मुक्ता प्रसाद और पवनपुरी कॉलोनी क्षेत्र के लोग दोनों कॉलोनियों को नगर निगम को हस्तांतरित करने की मांग लम्बे समय से कर रहे थे। यह मामला शुक्रवार सुबह ही मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया। इस पर तुरंत कार्रवाई कर संसोधित तकमीना बनाकर आदेश जारी किए गए।

होंगे विकास कार्य
महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया कि आवासन मण्डल की मुक्ता प्रसाद और पवनपुरी कॉलोनी को नगर निगम को हस्तांतरित करने के बाद अब निगम ने निर्माण और विकास कार्य का तकमीना हाउसिंग बोर्ड को भेज चुका है। अब निगम दोनों कॉलोनियों में विकास कार्य कराएगा।

हेलीपैड पर सबसे मुलाकात
राजस्थान गौरव यात्रा के लिए शुक्रवार को बीकानेर से अनूपगढ़ के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री राजे ने हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने जनसभाओं और रोड शो के लिए सभी को बधाई दी। केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा नेता देवी सिंह भाटी, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, महापौर नारायण चौपड़ा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, बिहारी लाल विश्नोई, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह, दाऊलाल हर्ष, दुर्गासिंह एवं पदाधिकारियों,
मंडल अध्यक्षों से मिली।

Published on:
08 Sept 2018 09:37 am