6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री राजे रवाना, पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत आएंगे आज, बीकानेर संभाग में तेज हुई चुनावी हलचल

बज्जू. बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के बीकानेर से गुजरने के अगले ही दिन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर आएंगे। वे बज्जू में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और बीकानेर में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
2 min read
Google source verification
Former CM Ashok Gehlot will attend Farmers Conference

Former CM Ashok Gehlot will attend Farmers Conference


बज्जू. बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के बीकानेर से गुजरने के अगले ही दिन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर आएंगे। वे बज्जू में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और बीकानेर में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

गहलोत जयपुर से बीकानेर फ्लाइट से पहुंचेंगे। नाल एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से बज्जू जाकर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी रहेंगे। किसान सम्मेलन में पास के जिलों के किसान नेता, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने कहा कि सम्मेलन सुबह १० बजे शुरू होगा। कस्बे की बिश्नोई धर्मशाला में विधायक कोटे से बने पांच विशेष कमरों का शिलान्यास कार्यक्रम भी रखा गया है। शुक्रवार को सभा स्थल पर व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया।

प्रतिक्रिया का इंतजार
मुख्यमंत्री वसुंधरा गुरुवार को कोलायत सहित जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों का गौरव रथ पर दौरा करके गई हैं। एेसे में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत गौरव यात्रा पर क्या प्रतिक्रिया देंगे, इसका सभी को इंतजार रहेगा। किसान सम्मेलन को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद सभा स्थल पर कोलायत विधायक भाटी पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल का जायजा लेकर कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली। भाटी ने बताया कि सम्मेलन में किसानों की समस्याआें पर मंथन किया जाएगा। किसानों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था भी की है। इस दौरान मोहनलाल गोदारा, भागीरथ तेतरवाल, सरपंच मंगलाराम खिलेरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश खीचड़, गुमानाराम मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीकानेर में गहलोत के कार्यक्रमों पर नजर
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू से लौटने के बाद कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के पिता हीरालाल गहलोत की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में नोखा रोड स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला (अखाड़ा) का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस नेता चन्द्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि अखाड़ा के उद्घाटन पर ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पहलवान, द्रोणाचार्य गुरु महासिंह राव व अर्जुन अवार्डी तथा अन्तरराष्ट्रीय पहलवान राजीव तोमर मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता रामेश्वर डूडी करेंगे। विशिष्ट अतिथि अलवर सांसद कर्ण सिंह यादव, कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला, वीरेन्द्र बेनीवाल, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, पीसीसी सदस्य राजू व्यास, मंगलाराम गोदारा,अशोक ओहरी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत आदि होंगे। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में नव निर्मित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर के भवन का लोकार्पण दोपहर ढाई बजे होगा। प्रन्यास के सचिव अधिवक्ता हीरालाल हर्ष ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग