बीकानेर

घेवर की खुशबू से महके बाजार, बिक्री भी हुई शुरू

बीकानेर. सर्दी के सीजन में इन दिनों बाजारों में गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों की बिक्री परवान चढऩे लगी है।
less than 1 minute read
ghewar sales started
घेवर की खुशबू से महके बाजार, बिक्री भी हुई शुरू

बीकानेर. सर्दी के सीजन में इन दिनों बाजारों में गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों की बिक्री परवान चढऩे लगी है। बाजार में मिठाइयों की दुकानों पर घेवर की खुशबू महकने लगी है। इस मौसम में मैदे और घी के मिश्रण से बने घेवरों के सेवन का भी खास महत्व है। रबड़ी, घेवर व छोटे (कटोरी) घेवरों की बिक्री शुरू हो गई है। स्थायी व अस्थायी दुकानों पर देशी घी के घेवर तैयार हैं। इनकी दरें अलग-अलग है। बाजारों में पनीर घेवर 340 से 400 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहे है।

इसके अलावा छोटे (कटोरी) घेवर 40 रुपए प्रति नग बिक रहा है, यह केशर-पिस्ता युक्त रबड़ी से तैयार होता है। देशी घी से बने फीके घेवर 500 रुपए तक प्रति किलो बिक रहे हैं। वनस्पति घी से निर्मित घेवर भी बिक रहे हैं। मलमास से मकर सक्रांति तक घेवर का सीजन रहेगा। इसके अलावा विवाह समारोह में भी घेवर परोसा जाता है। देशी घी, मैदा व चीनी के मिश्रण से तैयार घेवर का लजीज स्वाद सर्दी के मौसम में हर किसी को ललचा रहा है।

Published on:
13 Dec 2018 07:00 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली