बीकानेर

नोखा और खाजूवाला में सरकारी कपास की खरीद के केन्द्र स्वीकृत

bikaner news: नोखा एवं खाजूवाला दोनों क्षेत्रों में कुल 40,000 हैक्टेयर से भी ज्यादा रकबे पर कपास की बुवाई की गई। अनुमानत 5 लाख क्विंटल प्रति बीघा से भी अधिक कपास की पैदावार होने की संभावना है। 

less than 1 minute read
नोखा और खाजूवाला में सरकारी कपास की खरीद के केन्द्र स्वीकृत

बीकानेर. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नोखा मंडी और खाजूवाला मंडी में भारतीय कपास के सरकारी कपास खरीद केन्द्र मंजूर होने की जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार को केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी का इसके लिए आभार भी जाया।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में नोखा एवं खाजूवाला दोनों क्षेत्रों में कुल 40,000 हैक्टेयर से भी ज्यादा रकबे पर कपास की बुवाई की गई। अनुमानत 5 लाख क्विंटल प्रति बीघा से भी अधिक कपास की पैदावार होने की संभावना है। नोखा और खाजूवाला में सरकारी कपास केन्द्र खोलने से किसानों को कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्राप्त हो जाएगी।

दोनों जगह के किसान लम्बे समय से सरकारी कपास केन्द्र खोलने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री एवं भारतीय कपास निगम से पत्राचार किया। किसानों से भी बात कर उन्हें राहत दिलाने का भरोसा दिलाया था।

Published on:
23 Oct 2020 12:58 am
Also Read
View All