बीकानेर

‘शादी-समारोह आयोजकों की भी सुनें सरकार’

bikaner news - 'Government should also listen to the wedding ceremony organizers'

less than 1 minute read
'शादी-समारोह आयोजकों की भी सुनें सरकार'

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष ने कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
बीकानेर.
लॉकडाउन में मिली छूट से नाखुश शादी-समारोह आयोजकों अब विभिन्न संगठन भी आवाज उठाने लगे हैं। बुधवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर नमित मेहता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी मांग पूरी करने की गुहार लगाई।

पचीसिया ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शादी-समारोह आयोजकों के सारे काम ठप हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन मे अधिकतर व्यवसाय को अब छूट मिल चुकी है, लेकिन शादी-समारोह आयोजकों को अभी भी छूट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में भवन संचालक, टेंट, इवेंट, लाइट-जनरेटर, फूल-लवाजमा, बैंड, केटरिंग-हलवाई व्यवसायों को भारी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में पचीसिया ने शादी समारोह में अतिथियों की संख्या व समारोह की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शादी-समारोह शुरू हो चुके हैं। ऐसे में शादी-समारोह और सामाजिक कार्यों के लिए कम से कम दो सौ से तीन सौ व्यक्तियों को शामिल करने की छूट दी जानी चाहिए, ताकि बंद होने के कगार पर पहुंच चुके व्यापार को संबंल मिल सके। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा टेंट और भवन संचालकों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रभावित व्यापारियों को कोरोना राहत पैकेज देने की मांग की।

Published on:
30 Jun 2021 11:06 pm
Also Read
View All