बीकानेर

अध्यादेश के विरोध में २१ को बंद रहेगी अनाज मण्डी

bikaner news - Grain market will remain closed on 21 in protest against the ordinance
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2020, 11:19 PM IST
अध्यादेश के विरोध में २१ को बंद रहेगी अनाज मण्डी
अध्यादेश के विरोध में २१ को बंद रहेगी अनाज मण्डी

प्रदेश की 247 अनाज मंडियों में नहीं होगी बोली
बीकानेर.
कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्यि अध्यादेश के विरोध में प्रदेश के अनाज कारोबारी 21 सितम्बर को अनाज मंडियां बंद रखकर विरोध जाहिर करेंगे। बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष मोती लाल सेठिया एवं मंत्री नंद किशोर राठी ने बताया कि दोहरी नीति से जुड़े अध्यादेश का व्यापारी शुरू से ही विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।

उन्होंने बताया कि राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के पदाधिकारियों से हुई वार्ता अनुसार प्रदेश की अनाज मंडियों को अध्यादेश के विरोध में २१ सितम्बर को पूर्णतया बंद रखा जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि अध्यादेश के अनुसार कृषि अनाज मण्डी में विक्रय होने वाली जिंसों पर टैक्स और मण्डी से बाहर विक्रय होने वाली जिंसों को कोई टैक्स नहीं लगने का प्रावधान है। पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि दोहरी नीति के कारण न केवल काश्तकारों के साथ ठगी होगी, बल्कि व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Updated on:
20 Sep 2020, 11:19 PM IST
Published on: