बीकानेर

मतदान केन्द्रों के बाहर सोशल डिस्टेंस के लिए बनेंगे गोल निशान

पंचायत चुनाव : रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का चुनाव प्रशिक्षण  

less than 1 minute read
Sep 19, 2020
मतदान केन्द्रों के बाहर सोशल डिस्टेंस के लिए बनेंगे गोल निशान

बीकानेर. पंचायत चुनाव में नियुक्त कार्मिक भयमुक्त, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाएं। चुनाव कार्य से किसी भी व्यक्ति को ऐसा नहीं लगे की चुनाव कार्य में कार्मिक किसी के पक्ष में है अथवा विपक्ष में है। बुधवार को रवीन्द्र रंगमंच सभागार में आयोजित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने कहा कि कार्मिक तटस्थ रहते हुए राजकीय दायित्वों का निर्वहन करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करें।


जिले की छह पंचायत समितियों में होने वाले पंच व सरपंच चुनाव में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के प्रथम दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेहता ने कहा कि कोविड-19 के मध्यनजर मतदान केन्द्रों के बाहर सोशल डिस्टेंस के साथ मतदाता खड़े हो, इसको सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए मतदान केन्द्र के बाहर सामाजिक दूरी के लिए गोल निशान लगाए जाए, ताकि यहां मतदाता खड़े हो सके।

कार्मिक मास्क पहने, हाथों को करें सेनेटाइज
मेहता ने कहा कि मतदान दल में शामिल कार्मिक कोविड-19 संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरते। साबुन से भी हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल अधिकारियों को सैनिटाइजर, मास्क साबुन आदि अंतिम प्रशिक्षण के समय उपलब्ध करवाए जाएंगे। वे मास्क लगाएं रखें तथा हाथों को सैनिटाइज करते रहेंगे और साबुन से भी हाथ धोते रहेंगे।

कार्मिक कोविड-19 के लिए जारी आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच. गौरी ने रिटर्निंग अधिकारियों को नाम निर्देशन पत्र के बारे में विस्तार से बताया। मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. राधाकृष्ण सोनी, डॉ. वाईवी माथुर, डॉ.विपिन सेन, डॉ.समींद्र सक्सेना एवं प्रहलाद प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के बारे में मौखिक जानकारी के साथ-साथ हैंडऑन ट्रेनिंग भी दी तथा मशीन के माध्यम से किस तरह मतदान करवाना है आदि के बारे में जानकारी दी।

Published on:
19 Sept 2020 12:21 am
Also Read
View All