बीकानेर

तीसरे चरण में 75 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

बज्जू की 28 और लूणकरनसर की 47 ग्राम पंचायतों में मतदान 6 अक्टूबर को  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2020, 12:21 AM IST
तीसरे चरण में 75 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
तीसरे चरण में 75 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

बीकानेर. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 6 अक्टूबर को जिले की बज्जू (बज्जू खालसा) और लूणकरनसर पंचायत समिति की 75 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। चुनाव के लिए 26 सितम्बर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। भरे हुए नामांकन पत्रों की जांच 27 सितम्बर को सुबह 10 बजे से होगी। इसी दिन शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न का आंवटन किया जाएगा और चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के लिए आरओ और एआरओ की टीमें 25 सितम्बर को रवाना होगी। 26 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

75 सरपंच और 637 वार्ड पंचों का होगा निर्वाचन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बज्जू (बज्जू खालसा) पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों का निर्वाचन होगा। इस दौरान 28 सरपंच और 212 वार्ड पंच का निर्वाचन होगा। वहीं लूणकरनसर पंचायत समिति की 47 ग्राम पंचायतों में 47 सरपंच और 425 वार्ड पंचों का निर्वाचन होगा।

Published on: