गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना, अभिषेक होगा। विभिन्न संस्थाओं, मठों, आश्रम में गुरु पूजन होगा।
बीकानेर. गुरु पूर्णिमा का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना, अभिषेक होगा। विभिन्न संस्थाओं, मठों, आश्रम में गुरु पूजन होगा। धरणीधर स्थित मंदिर में श्री जी उपासना संगम संस्थान की ओर से पूजा अर्चना की जाएगी। पंडित घनश्याम आचार्य का गुरु सम्मान किया जाएगा। प्रेमचंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7 से 8.30 बजे तक होगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्ति पीठ पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव सृजन संकल्पों के साथ मनाया जाएगा।
यहां भी होंगे पूजन : संस्कार भारती की ओर से नटराज पूजनोत्सव शाम साढ़े पांच बजे रानी बाजार में शकुंतला भवन में मनाया जाएगा। श्री राधा कृष्ण समिति के तत्वावधान में महेश्वरी भवन में गुरु जनों को समर्पित कथा का वाचन पंडित आशाराम व्यास करेंगे। जैसलमेर रोड स्थित रंगा कॉलोनी में स्थित शिव आश्रम में पंडित अशोक बिस्सा के सान्निध्य में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व अभिषेक का अनुष्ठान सुबह नौ बजे शुरू किया जाएगा।
यह अनुष्ठान 26 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन तक चलेगा। गणेश धोरा भीनासर में शिव भगवान शर्मा के सानिध्य में दोपहर 2 बजे से में भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार, पूजन, महाआरती व हवन होगा। भ_ड़ों के चौक में पंडित जतनलाल श्रीमाली के सान्निध्य में सुबह 8 से 2 बजे तक गुरु पूजन होगा। महालक्ष्मी का अभिषेक कर पूजन का अनुष्ठान चलेगा। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। मगनमणि कबीर संगम संस्थान की ओर से मकेश राजस्थानी के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा।
होगा शिव का पूजन: शनिवार से सावन माह शुरू हो जाएगा। एक माह तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना का खास महत्व रहेगा। शिवालयों में श्रद्धालु अभिषेक पूजन करेंगे।
सागर आश्रम में महोत्सव : करपात्री स्वामी निरंजन देव तीर्थ धर्म संघ राम लक्ष्मण भजनाश्रम देवीकुंड सागर में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मनाया जाएगा। आश्रम के अधिष्ठाता सन्त श्रीधर ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि चंद्रग्रहण होने के करण पूजा अनुष्ठान सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पूरे किए जाएंगे। सुबह आरती एवं प्रवचन के बाद श्रद्धालु गुरु पूजन करेंगे भंडारे का आयोजन होगा।
यहां होगा सत्संग : जोशीवाड़ा क्षेत्र में स्थित रामाआश्रम सत्संग केंद्र की उप ब्रांच में गुरु सत्य प्रकाश महाराज की समाधी पर विशेष सत्संग सुबह 8 से11 तक होगा। प्रथम पादुका पूजन के बाद गुरु महिमा पर आचार्यो के प्रवचन, दोपहर में प्रसादी के बाद भजनों की प्रस्तुति देंगे। सुदर्शना नगर स्थित साईं बाबा मंदिर में पूजन-अभिषेक किया जाएगा। पुजारी सोनू महाराज ने बताया कि रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन होगा।
गायत्री महायज्ञ: सर्वोदय बस्ती स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। राजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सामूहिक जप अनुष्ठान सुबह ९ से १ बजे तक संपन्न होगा।
गुरुवंदन में संत-महात्माओं का सम्मान
बीकानेर. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देव स्थान विभाग की ओर से संत-महात्माओं का सम्मान किया गया। गुरुवंदन के तहत धनीनाथ मंदिर के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज, सींथल के क्षमाराम महाराज और मुकाम के रामानंद आचार्य महाराज का सम्मान किया गया।
देवस्थान विभाग की निरीक्षक श्वेता चौधरी ने बताया कि विशोकानंद महाराज का धनीनाथ पंच मंदिर परिसर में शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की ओर से लिखित संदेश भेंट कर सम्मान किया गया। इसी प्रकार क्षमाराम महाराज और रामानंद महाराज का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभाग के प्रबंधक राजेश दाधीच आदि उपस्थित थे। चौधरी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर गुरु आश्रमों में होने वाले कार्यक्रमों और संत-महात्माओं की व्यस्तता के कारण गुरुवार को सम्मान किया गया।