बीकानेर

‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान: इस जगह नकली मावे की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचा दल

त्योहारी सीजन शुरू होने ही स्वास्थ्य विभाग ने 'शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभियान की पहले ही दिन हवा निकल गई।
less than 1 minute read
health Department
health Department

बीकानेर. त्योहारी सीजन शुरू होने ही स्वास्थ्य विभाग ने 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभियान की पहले ही दिन हवा निकल गई। नकली मावे की सूचना पर पहुंची टीम ने जांच के लिए केवल मावे के नमूने ही लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने मंगलवार को चौखूंटी ओवरब्रिज के पास मावा विक्रेताओं की दुकान पर दबिश दी।

यहां से नकली व खराब मावा नहीं मिला। जांच दल ने चार दुकानों से मावा के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। डॉ. मीणा ने बताया कि दुकानों पर नकली मावा आने की सूचना पर छापेमारी की गई, लेकिन नकली मावा नहीं मिला। पता चला है कि दुकानों पर कार्रवाई की सूचना मिलने से यहां आने वाली मावा की गाड़ी बीच रास्ते में कहीं रुक गई।

जारी रहेगा अभियान
डॉ. मीणा ने बताया कि नवरात्र से दीपावली तक अब जिलेभर में 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है। नोखा, कोलायत, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ सहित जिले के बड़े कस्बों में भी खाद्य पदार्थों की दुकानों पर जांच की जाएगी।

Published on:
10 Oct 2018 09:27 am