5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का चुनावी बिगुल बजाने आज आएंगे राहुल, ये रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का चुनावी बिगुल बजाने बीकानरे आएंगे। वे यहां करीब सवा दो घंटे रहेंगे।
3 min read
Google source verification
rahul gandhi

rahul gandhi

बीकानेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का चुनावी बिगुल बजाने बुधवार को बीकानरे आएंगे। वे यहां करीब सवा दो घंटे रहेंगे। इस बीच वे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में संकल्प महारैली को सम्बोधित करेंगे। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी गत ४ अक्टूबर को इसी ग्राउंड में ओबीसी सम्मेलन को सम्बोधित करने आए थे।

भाजपा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए यहां राजनीतिक माहौल भी गर्माया हुआ है। कांग्रेस के पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे हैं। मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने वाहन रैली निकालकर आमजन को राहुल की रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इससे पूर्व कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी घर-घर पीले चावल बांटकर राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने का आह्वान कर चुके हैं। राहुल दौरे को देखते हुए शहर के विभिन्न चौराहों और सर्किलों को सजाया गया है।

स्वागत के लिए होर्डिंग्स और बोर्ड भी जगह-जगह लगाए गए हैं। कार्यकर्ता रात तक राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं कांग्रेस पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों और व्यवस्था लगे रहे। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी बीकानेर पहुंच सकते हैं।

व्यवस्था का लिया जायजा
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल के बीकानेर आने से पहले ही यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डेरा डाल लिया था। इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी चार-पांच दिनों से राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज,

डॉ. बीडी कल्ला, विधायक भंवर ङ्क्षसह भाटी, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ, विधायक गोविन्द सिंह टोडासरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कोषाध्यक्ष कौशल दुग्गड़, सीपी गहलोत, जिला प्रमुख सुशीला सींवर, गोपाल गहलोत, राजकुमार किराड़ू, आनंद सिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद आदि ने व्यवस्था का जायजा लिया।

यहां होगा स्वागत : नाल फाटक, गंगासिंह विवि के आगे, जाट धर्मशाला के पास, जवाहर पार्क, डूडी पेट्रोल पम्प के पास, पूगल फांटा, कोठारी अस्पताल, पंडित धर्मकांटा, पुलिस लाइन चौराहा, भुट्टों का चौराहा, गंगानगर सर्किल, आकाशवाणी सर्किल, दीनदयाल सर्किल, दुर्गादास सर्किल, म्यूजियम सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ढोला मारु, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, मेडिकल कालेज चौराहे सहित जगह-जगह राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।


होर्डिंग्स साइट आंवटन के लिए निकाली लॉटरी
बीकानेर. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बीकानेर कार्यक्रम को लेकर होर्डिंग्स साइट आंवटन के लिए निगम सभागार में मंगलवार को लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को होर्डिंग्स साइट का आंवटन किया गया। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे और उपायुक्त नरेन्द्रपाल सिंह की मौजूदगी में निकाली गई लॉटरी के दौरान पूगल रोड,

पुलिस लाइन, दीनदयाल उपाध्याय सर्किल, दुर्गादास सर्किल, म्युजियम सर्किल, मेडिकल कॉलेज रोड, मेडिकल कॉलेज चौराहा आदि स्थानों पर होर्डिंग्स साइट आंवटन के लिए लॉटरी निकाली गई। वहीं निगम की विभिन्न साइटों पर उपलब्ध होर्डिंग्स का भी
आंवटन किया गया। इस दौरान निगम महापौर नारायण चौपड़ा सहित निगम अधिकारी और कर्मचारी आदि उपस्थित थे। होर्डिंग्स साइट आंवटन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा।

राहुल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
दोपहर १.३० बजे : जयपुर से विशेष विमान से बीकानेर के लिए रवाना।
दोपहर २ बजे : नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
२.०५ बजे : नाल एयरपोर्ट से मेडिकल कॉलेज मैदान के लिए सड़क मार्ग से रवाना।
२.२५ बजे : मेडिकल कॉलेज मैदान में संकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे।
३.५५ बजे : मेडिकल कॉलेज मैदान से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
४.१५ बजे : नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
४.२० बजे : नाल एयरपोर्ट से इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग