बीकानेर

दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक जिंदा जला

हादसे की सूचना पर जामसर टोल प्लाजाकर्मी और जामसर पुलिस पहुंची।

2 min read
दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक जिंदा जला

बीकानेर/जयमलसर। जामसर थाना क्षेत्र के खारा इंडस्ट्रीयल एरिए में शुक्रवार शाम को दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे की सूचना पर जामसर टोल प्लाजाकर्मी और जामसर पुलिस पहुंची।


जामसर एसएचओ गौरव खिडिय़ा ने बताया कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। मृतक की पहचान राणीसर निवासी हरिराम है। यह लूणकरनसर की तरफ से ट्रक लेकर आ रहा था। दूसरे ट्रक में कोयला भरा हुआ था और वह बीकानेर की तरफ से आया था। तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी एक ट्रक सड़क किनारे बनी फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। टक्कर के बाद खाली ट्रक में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया।

लोग बेबस खड़े देखते रहे और वह जिंदा जल गया...
प्रत्यक्षदर्शी हरदेव ने बताया कि दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। बताते हैं कि लूणकरनसर की तरफ स आए ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया, जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। खाली ट्रेलर को आग ने पूरी तरह से चपेट में ले लिया जबकि कोयले से भरे ट्रक के केबिन में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगी। राहगीर व ग्रामीण बेबस खड़े देखते रहे और ट्रेलर का चालक जिंदा जल गया।
चार दमकलों ने बुझाई आग
दो ट्रकों में आग की सूचना के बाद चार दमकलें मौके पर पहुंची। चार दमकलों ने करीब घंटेभर की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इससे पहले हादसे की सूचना पर टोल प्लाजा के प्रबंधक उदयवीर शर्मा, राकेश, डॉ. रामेश्वर, हाइड्रो ऑपरेटर रामनिवास, आरपीबीओ हेल्पर मुकेश वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों, पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।


शव बुरी तरह झुलसा
एसएचओ खिडिय़ा ने बताया कि हादसे के समय तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी हादसे के बाद भाग गए। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया हैं।

Published on:
31 Oct 2020 12:20 am
Also Read
View All