बीकानेर

शहर में शाम को झमाझम, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

कई दिनों से उमसभरी गर्मी से आहत और बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों को मंगलार को मानसून ने कुछ राहत दी।
2 min read
heavy rain in bikaner
heavy rain in bikaner

बीकानेर. कई दिनों से उमसभरी गर्मी से आहत और बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों को मंगलार को मानसून ने कुछ राहत दी। शहर में शाम को झमाझम बारिश हुई और गर्मी के तेवर कुछ ठण्डे पड़े। शहर में करीब ढाई घंटे में २९.६ मिमी पानी बरसा। इससे तापमान करीब ११ डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि दो-तीन तेज बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान ३९.४ डिग्री व न्यूनतम तापमान २८.५ डिग्री सेल्सियस रहा।

शहर में सुबह से ही तेज धूप व उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम बदला और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम ५ बजे बाद काले घने बादल छा गए। इससे मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद शाम को ६:२० बजे से ६:५० बजे तक तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होती रही। बाद में रात ८ बजे से ३५ मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

बिजली की रही आंख मिचौली
मंगलवार को शाम ढलने के बाद शुरू हुई बारिश के चलते बिजली की आंख मिचौली रही। पहले बिजली कंपनी ने एतिहात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद की। बाद में सागर रोड स्थित प्रसारण निगम के मुख्य सब स्टेशन पर ब्रेकर में फाल्ट आने के कारण गुल हुई बिजली करीब ढाई घंटे तक लगभग आधे शहर में अंधेरा छाया रहा। रात करीब पौने दस बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर छोटे-बड़े फाल्ट आए। बिजली कंपनी की एफआरटी टीमें देर रात तक फाल्ट दुरुस्त करने में जुटी रही।


सूरसागर के पास एक फीट तक भरा पानी
बीकानेर. तेज बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गई। कई सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। सूरसागर के पास एक फीट तक पानी भर गया। बाद में जेसीबी मशीनों से चैम्बर खोलकर पानी की निकासी की गई। एक बारगी तो वाहन खड़े कर इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। पार्षद आदर्श शर्मा ने जिला कलक्टर को सूरसागर व कलक्ट्रेट परिसर में पानी भरने की जानकारी दी।

निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने जाकर सूरसागर के पास निरीक्षण किया। वही गोलपार्क, पुलिस लाइन रोड, गिन्नाणी, निगम के आगे, स्टेशन रोड, पीबीएम परिसर में हार्ट अस्पताल के आगे, गजनेर रोड सहित कई स्थानों पर देर रात पानी भरा रहा। बारिश के दौरान शहर के कई मार्गों पर पानी का बहाव काफी तेज रहा। कच्ची बस्तियों और निचले स्थानों पर पानी भरने से लोग परेशान रहे। रोडलाइटों के बंद होने से लोगों को आने-जाने में मुश्किल हुई। मुक्ता प्रसाद, सर्वोदय बस्ती, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, गंगाशहर, भीनासर सहित कई स्थानों पर सड़कों पर पानी का भरा रहा।

Published on:
22 Aug 2018 08:24 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली