बीकानेर

बीकानेर: ‘सनकी’ पति ने पहले पत्नी के सिर पर किया कुल्हाड़ी से वार, फिर खुद को भी उतार डाला मौत के घाट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Jul 05, 2018
bikaner crime news

पांचू, बीकानेर।

राजस्थान के बीकानेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स पर गुस्सा इतना हावी हो गया कि पहले उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारा और फिर खुद को फांसी लगा ली। रौंगटे कड़ी कर देने वाली खबर की सूचना जब पुलिस तो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरु की गई।

पुलिस तफ्तीश में मृतक की पहचान पांचू निवासी पुरखाराम नायक के तौर पर हुई है। वहीं उसकी पत्नी को गंभीर घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला घरेलू कलह से जुड़ा हुआ है। प्रारम्भिक तफ्तीश में सामने आया है कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। देखते ही देखते झगडे ने मारपीट का रूप ले लिया। इस बीच गुस्साए पति ने पत्नी पर पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया। इसके बाद पति पुरखाराम ढाणी स्थित घर से भाग निकला और करीब आधा किलोमीटर दूर एक सूने खेत में जाकर कुमटे के पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पारिवारिक कलह की वजह से दोनों के बीच झगड़ा होना माना जा रहा है।

Updated on:
05 Jul 2018 12:44 pm
Published on:
05 Jul 2018 12:44 pm