5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम : पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़

नोखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहा मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बुधवार को दर्जनभर गांवों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान माडिया, सोमलसर, काकडा, सिनियाला, कुरजडी, साजनवासी, उडसर, जसरासर आदि गांवों में हुए कार्यक्रम में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की बात कही गई।
2 min read
Google source verification
My booth is my pride program

My booth is my pride program


नोखा. नोखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहा मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बुधवार को दर्जनभर गांवों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान माडिया, सोमलसर, काकडा, सिनियाला, कुरजडी, साजनवासी, उडसर, जसरासर आदि गांवों में हुए कार्यक्रम में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की बात कही गई। माडिया से मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत संपर्क यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता शरीर की रीढ़ की हड्डी के समान है। उसे मजबूत करना जरूरी है। बूथ लेवल का कार्यकर्ता हर मतदाता को देकर मतदाता सूची में जुड़वाएं, ताकि पार्टी को आगामी चुनाव में इसका फायदा मिल सके। कार्यक्रम में नोखा देहात ब्लॉक अध्यक्ष मेघसिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, जिला प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकृष्ण सींवर सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। संपर्क यात्रा में किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश खीचड़, दीपाराम ळोळ, जिला सचिव चेतनराम सियाग, संभाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, सुंदर बैरड, युवा कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र कस्वां, रामरतन कड़वासरा, श्रीराम डेलू, जगदीश पंवार, श्रीकृष्ण गोदारा, मनोज विश्नोई सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

रहें सक्रिय
कार्यक्रम में अध्यक्ष सियाग ने कहा कि बूथ लेवल पर एक बूथ अध्यक्ष, एक यूथ अध्यक्ष, एक सेवादल कार्यकर्ता, एक आईटी सेल कार्यकर्ता और एक महिला कार्यकर्ता की टीम बनाई जाए जो सोशल मीडिया पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करें। उन्होंने प्रोजेक्ट शक्ति से एक बूथ पर 200 कार्यकर्ताओं को जोडऩे की बात कही और नोखा में कार्यक्रम को एेतिहासिक बनाने की अपील की।

समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी
नोखा. केंद्र सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए विभिन्न फसलों के समर्थम मूल्य में बढ़ोतरी की है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने से किसानों में खुशी का माहौल है। पहले सामान्य धान का समर्थन मूल्य १५५० रूपए प्रति क्विंटल था, उसे अब १७५० रुपए प्रति क्विंटल, ए ग्रेड धान की कीमत १५९० रुपए की एवज में १७७०, तुअर ५४५० से ५६७५, उड़द ५४०० से ५६००, मूंग ५५७५ से ६९७५, सोयाबीन ३०५० से ३३९९, मूंगफली ४४५० से ४८९०, तिल ६२४९ से ५३००, सूरजमुखी ४१०० से ५३८८, रागी १९०० से २८९७, बाजरा १४२५ से १९५०, ज्वार १७२५ से २४३० प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग