बीकानेर

VIDEO : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर में एक बड़ी घटना सामने आयी है जहाँ पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
less than 1 minute read
Husband murdered wife
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

बीकानेर. बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर में एक बड़ी घटना सामने आयी है जहाँ पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपित पति फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आस पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सुचना के बाद नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसके बाद को पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मौके पर मौजूद नया शहर थाना के सीओ सिटी दीपक शर्मा ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात मुक्ताप्रसाद नगर के सेक्टर पांच की है जहाँ पति ने अपनी पत्नी भंवरीदेवी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किये। जिससे उसकी मौत हो गयी। पत्नी की ह्त्या के बाद आरोपित पति अशोक मेघवाल फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी ने बताया की दोनों पति पत्नी पिछले दो तीन महीने से किराये के मकान में यहाँ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था।

Published on:
01 Nov 2018 09:01 am