
बज्जू. सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार फसल के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना पर बज्जू पुलिस पहुंची और एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए खेत से ५०० पौधों से १९१ किलों अफीम के पौधे जब्त किए। बज्जू थानाप्रभारी भवानी सिंह व
एएसआई आदेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बज्जू से ३० किलोमीटर दूर बांगड़सर क्षेत्र के चक २ बीजेएम में अल्लू खां पुत्र युसूफ खां उम्र ६१ वर्ष निवासी चक २ बीजेएम के खेत पर पहुंची ओर तलाशी में पाया कि खेत में सरसों की फसल के मध्य अफीम के ५०० पौधे लगे हुए थे। पुलिस ने सभी पौधों को कटवाकर जब्त कर लिए। जिनसे १९१ किलो २०० ग्राम पौध जब्त कर खेत मालिक अल्लू खां पुत्र युसूफ खां को गिरफ्तार कर लिया।
तैयार हो रहा था अफीम, लगे थे डोडा
बज्जू क्षेत्र के बांगड़सर में मंगलवार को पुलिस कार्रवाई करते अफीम की खेती को देखा तो इसका तरीका देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बज्जू थाना एएसआई आदेश कुमार ने बताया कि अल्लु खां ने अपने खेत में मकान से काफी दूरी पर सरसों की फसल के मध्य ५०० पौधें अफीम के लगा दिए और इन पौधों पर डोडे भी लग चुके थे और कुछ समय बाद अफीम इन डोडों में चीरा लगाकर निकालने की तैयारी थी,मगर पुलिस ने कार्रवाई कर खेती को नष्ट भी कर दिया।
सरसों के बीच छुपाई अफीम की खेती
खेत मालिक अल्लु खां ने अपने खेत में सरसों की फसल के मध्य लगाएं। सरसों के मध्य अफीम के पौधे बड़ी चालाकी से लगाएं अफीम की फसल के पौधे ज्यादा बड़े नहीं होते और सरसों के फूलों के मध्य अफीक के पौधे के सफेद फूल आमजन में कम नजर आते हैं लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अल्लु खां को गिरफ्तार करते हुए खेती को नष्ट कर पौधों को जब्त कर लिया।