बीकानेर

Mock Drill: रेल दुर्घटना में कोच के ऊपर चढ़ गया दूसरा कोच, कई हुए घायल, बाद में निकला यह मामला

Railway Accident: इस हादसे में कुल 40 लोग घायल हुए हैं। सूचना आग की तरह फैल गई और एसडीआरएफ़ और एनडीआरएफ़ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 6:17 PM IST
Railway Accident

बीकानेर। बीकानेर मण्डल के लालगढ़ स्टेशन यार्ड में आज रेलवे ने मॉक ड्रिल कर रेल दुर्घटना के दौरान बचाव की तैयारियों को परखा। इस फेक एक्सीडेंट में स्वास्थ्य, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक बचाव दल की चुस्ती फुर्ती का आकलन किया गया। इसके लिए लालगढ़ रेलवे स्टेशन यार्ड में हादसे का दृश्य रचा गया। जहां यह दिखाया गया कि शंटिंग के दौरान दो कोच टकरा गए हैं और कोच पर दूसरा कोच चढ़ गया है।

कोच में रेलवे इलेक्ट्रिक का स्टाफ़ और ठेकेदार के कुछ मज़दूर घायल हुए हैं। इस हादसे में कुल 40 लोग घायल हुए हैं। सूचना आग की तरह फैल गई और एसडीआरएफ़ और एनडीआरएफ़ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
रेलवे की टीमों ने कटर से कोच काटकर घायलों को बाहर निकाला। थोड़ी ही देर में लगभग आधा दर्जन एम्बुलेंस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। मॉकड्रिल लगभग डेढ़ -दो घण्टे तक चली और इसमें सम्बंधित विभागों का रिस्पॉन्स टाइम जांचा गया।


अपर मण्डल रेल प्रबंधक रुपेश यादव ने बताया कि एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन यानी एआरटी को आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मॉकड्रिल के दौरान की गई त्रुटियों को सुधारा जाएगा।

Updated on:
14 Nov 2024, 6:17 PM IST
Published on: