बीकानेर

इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रारंभ-द्वितीय स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ

पहले दिन खिलाड़ियों ने उत्साह व खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोनी ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और खेल क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
2 min read
Aug 29, 2026
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में शनिवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रारंभ-द्वितीय स्पोर्ट्स वीक का प्रारंभ हुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को माल्यार्पण कर की गई। कॉलेज रजिस्ट्रार अमित सोनी ने फीता काटकर खेल आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। पहले दिन खिलाड़ियों ने उत्साह व खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोनी ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और खेल क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद का जीवन निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा देता है। खेल विभागाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि पहले दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में नवीन पांडे, हर्षित सुखवाल व ऋतुराज तथा 200 मीटर दौड़ में अनुभव शर्मा, हर्षित सुखवाल व नवीन पांडे विजेता रहे। बालिका वर्ग के जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में एस. वार्षिणी, पलक, कोमल, पनिता व निकिता सारण ने शीर्ष स्थान हासिल किए। वॉलीबॉल व टग ऑफ वार में भी खिलाड़ियों ने जोश दिखाया। शर्मा ने बताया कि प्रारंभ-द्वितीय के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ा जा रहा है।

एसकेआरएयू में भी आयोजित हुए कार्यक्रम
एसकेआरएयू में शनिवार को खेल गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एचएल देशवाल ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास के लिए खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। खेलकूद सचिव डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस का अभ्यास किया। राजकीय शाला क्रीडा संगम नंबर 1 फोर्ट स्कूल मैदान पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। वॉलीबॉल प्रशिक्षक धूमल भाटी ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन के संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर जिमनास्टिक प्रशिक्षक शिवराज सिंह शेखावत, अशोक कुमार प्रजापत, युद्धवीर सिंह भाटी एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षक दिलीप सिंह राठौड़, सुमन तंवर आदि ने विचार व्यक्त किए।

Updated on:
29 Aug 2026 09:10 pm
Published on:
29 Aug 2026 09:10 pm